फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   District Panchayat President Election: Fear of cross voting stunned SP, BJP

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनावः क्रॉस वोटिंग की आशंका ने उड़ाई सपा, भाजपा की नींद

Sat, 12 Jun 2021 11:16 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
District Panchayat President Election: Fear of cross voting stunned SP, BJP
demo photo - फोटो : अमर उजाला

दोनों ही दलों ने बढ़ाई सतर्कता, सपा के 26 और भाजपा के 15 सदस्य हुए हैं निर्वाचित

विज्ञापन
बरेली। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर सरगर्मियां बढ़ गईं हैं। प्रमुख रूप से भाजपा और सपा के प्रत्याशी ही इस चुनाव में आमने-सामने होंगे। दोनों ही दलों के दिग्गज पूरी तैयारी के साथ सदस्यों की घेराबंदी में लगे हैं। हालांकि मतदान में क्रॉस वोटिंग की आशंका ने दोनों पार्टियों के नेताओं की नींद उड़ा रखी है। इसे देखते हुए भाजपा ने अब 40 सदस्यों को अपने पाले में लाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। सपा भी अपने सदस्यों को लामबंद करने के साथ ही निर्दलियों और दूसरी पार्टी के सदस्यों को तोड़ने में लगी है।
जिला पंचायत के 60 सदस्यों में से अध्यक्ष पद के लिए 31 सदस्यों का बहुमत होना जरूरी है। भाजपा के चुनाव में 15 सदस्य ही निर्वाचित हुए हैं, जबकि निर्दलीय सहित 18 सदस्यों को मुंबई और खंडाला की सैर कराई जा रही है। इस तरह भाजपा 33 सदस्यों के समर्थन का दावा कर रही है, जबकि सपा के पास पार्टी समर्थित 26 सदस्य हैं। उसे बहुमत के लिए सिर्फ पांच सदस्य जुटाने हैं। इस लिहाज से सपा के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष पद की कुर्सी हासिल करना आसान है, लेकिन क्रॉस वोटिंग की आशंका से उसकी नींद उड़ी हुई है। इसे देखते हुए सपा ने अपनी चुनावी रणनीत में भी बदलाव किया है। वह दूसरे दलों, खासतौर से बसपा के सदस्यों को तोड़ने में जुट गई है।
विज्ञापन

समर्थन के लिए ब्लॉक प्रमुखों की कुर्सी पर भी टिकीं निगाहें

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के बाद ब्लॉक प्रमुख के चुनाव होने हैं। इसे लेकर भी जोड़तोड़ शुरू हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, कुछ सदस्य ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी के लिए साथी सदस्यों के साथ क्रॉस वोटिंग भी कर सकते हैं। इसे लेकर भी निगाहें लगी हुई हैं। सूत्रों की मानें तो दोनों ही दलों में क्रॉस वोटिंग की आशंका है। इसी के मद्देनजर दावेदार फूंक-फूंक कर कदम रख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा कल शाम तक कर सकती है सूची जारी

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद रिक्त पदों के लिए शनिवार को मतदान हो गया है। मतगणना सोमवार को होगी। आचार संहिता 14 जून को मतगणना संपन्न होने के बाद ही समाप्त हो जाएगी। इस कारण सोमवार शाम तक सूची जारी होने की संभावना जताई जा रही है। उधर, भाजपा की बृज क्षेत्र की मथुरा में हुई बैठक में पार्टी जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, पूरनलाल लोधी, दुर्विजय शाक्य सहित कुछ प्रमुख पदाधिकारी भाग लेने गए थे। इस बैठक में पहले जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख के सभी पदों पर पार्टी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने को कहा गया, ताकि विधान सभा चुनाव के लिए जनता में अच्छा संदेश जाए।

मेरे पास 33 सदस्यों का समर्थन है। अब 40 सदस्यों का समर्थन जुटाने की बात चल रही है। चुनाव में 40 से अधिक सदस्य भाजपा प्रत्याशी के साथ होंगे। पार्टी में क्रॉस वोटिंग की कोई संभावना नहीं है। - प्रशांत पटेल (भाजपा से संभावित प्रत्याशी रश्मि पटेल के देवर)

समाजवादी पार्टी के 26 सदस्य हैं। इसके अलावा 12 से अधिक निर्दलीय और दूसरे दलों के सदस्य हमारे संपर्क में हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर सपा प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित है। - अगम मौर्य, सपा जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed