{"_id":"6068c6cd8ebc3edbef0a9413","slug":"district-panchayat-election-556-nomination-papers-filed-for-60-wards-bareilly-news-bly4426995113","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत चुनावः 60 वार्डों के लिए 556 नामांकन पत्र दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत चुनावः 60 वार्डों के लिए 556 नामांकन पत्र दाखिल
विज्ञापन
Neta Ji
- फोटो : iStock
कलक्ट्रेट में चार कक्षों पर कड़ी सुरक्षा के बीच हुए नामांकन
विज्ञापन
बरेली। पहले चरण में 15 अप्रैल को होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए शनिवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। ग्राम पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए ब्लॉक मुख्यालयों पर और जिला पंचायत सदस्य के लिए कलक्ट्रेट में दावेदारों ने नामांकन कराया। जिला पंचायत के 60 वार्डों के लिए 556 दावेदारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन रविवार को भी किए जाएंगे।
जिला पंचायत सदस्य पद के लिए कलक्ट्रेट में अलग अलग वार्डों के लिए चार कक्षों में नामांकन पत्र दाखिल कराने की व्यवस्था की गई थी। इन कक्षों तक पहुंचने के लिए बेरिकेडिंग की गई और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। सुबह आठ बजे से नामांकन प्रक्रिया में आवेदकों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। आवेदकों ने निर्धारित कक्षों में नामांकन पत्र दाखिल किया। आवेदक के साथ उसके प्रस्तावक को ही अंदर जाने दिया गया। दोपहर दो बजे तक 267 दावेदारों ने आवेदन पत्र दाखिल कि या मगर इसके बाद भीड़ बढ़नी शुरू हो गई और निर्धारित समयावधि शाम पांच बजे तक 289 और दावेदारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। सहायक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि कुल 556 दावेदारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। इस दौरान मुख्य गेट से लेकर बेरिकेडिंग तक काफी संख्या में फोर्स तैनात रहा। मुख्य गेट पर मेटल डिटेक्टर लगाने के साथ ही पुलिस भी तैनात की गई थी।

मास्क तो दिखा मगर सामाजिक दूरी का नियम टूटा
कोरोना संक्रमण लेकर शासन ने भले ही गाइडलाइन जारी की हो लेकिन उसका असर चुनाव प्रक्रिया में दिखाई नहीं दे रहा है। शनिवार को कलक्ट्रेट में जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन कराने आए दावेदार और उनके प्रस्तावक मास्क तो लगाए रहे लेकिन सामाजिक दूरी का नियम बार बार टूटा। निर्वाचन कक्ष में सहायक रिटर्निंग अफसर को नामांकन पत्र सौंपने के दौरान भी कई लोग एक साथ खड़े नजर आए। हैरत की बात तो यह थी कि कक्ष में खड़े लोग भी सामाजिक दूरी के नियम को नहीं मान रहे थे।
विज्ञापन