फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Distribution of Rotary District Awards at the 'Yashotsav' event.

Bareilly News: यशोत्सव कार्यक्रम में रोटरी के मंडलीय पुरस्कारों का वितरण

Mon, 13 Jul 2026 01:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 13 Jul 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Distribution of Rotary District Awards at the 'Yashotsav' event.
बरेली। रोटरी मंडल की ओर से एग्जीक्यूटिव क्लब में रविवार को मंडलीय पुरस्कार समारोह ‘यशोत्सव’ का आयोजन किया गया। इसमें निवर्तमान मंडलाध्यक्ष सीए राजेन विद्यार्थी ने सत्र 2025-26 के पुरस्कारों का वितरण किया। इसमें बरेली जोन के रोटरी क्लब बरेली बड़े क्लबों, रोटरी क्लब बरेली चैंबर माध्यम श्रेणी के क्लबों और रोटरी क्लब बरेली हेरिटेज छोटे क्लबों की श्रेणी में प्रथम रहे। इन्हें यश विभूषण सम्मान दिया गया।
विज्ञापन

रोटरी क्लब बरेली साउथ, रोटरी क्लब हल्द्वानी और रोटरी क्लब पीलीभीत द्वितीय स्थान पर रहे। इन्हें यश भूषण सम्मान दिया गया। तृतीय पुरस्कार यश श्री रोटरी क्लब काशीपुर, रोटरी क्लब रुद्रपुर, रोटरी क्लब पीलीभीत ग्रेटर और पीलीभीत मातृशक्ति को दिया गया।
विज्ञापन

कानपुर जोन में रोटरी क्लब कानपुर, कानपुर साउथ, कानपुर मेट्रो प्रथम को यश विभूषण सम्मान दिया गया। रोटरी क्लब झांसी रानी और झांसी सिटी को यश भूषण, रोटरी क्लब कानपुर शौर्या व उन्नाव रॉयल को यशश्री सम्मान दिया गया। आगरा जोन में रोटरी क्लब अलीगढ़, रोटरी क्लब आगरा व रोटरी क्लब आगरा रॉयल को यश विभूषण पुरस्कार दिया गया। रोटरी क्लब मथुरा सेंट्रल व रोटरी क्लब आगरा ग्रेटर को यश भूषण सम्मान दिया गया। रोटरी क्लब अलीगढ़ सिटी व आगरा ग्रेस को यश श्री सम्मान दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्वश्रेष्ठ अध्यक्षों में बरेली जोन में मनीष शर्मा, रजत मेहरोत्रा और शिल्पी शर्मा को यश विभूषण, संजीव खंडेलवाल, मनोज शाह और डॉ. अनिल सक्सेना को यश भूषण व विनीत कुमार संगल, डॉ. अनुज अग्रवाल व अदिति जायसवाल को यशश्री सम्मान दिया गया। कानपुर जोन में गौरव अग्रवाल जैन, मनोज शुक्ला और तरुणा सरदाना को यश विभूषण, आकांक्षा रिछारिया, अतुल दूबे को यश भूषण, भूपेश श्रीवास्तव, आशीष शुक्ला को यशश्री सम्मान दिया गया।

आगरा जोन में प्रमोद कुमार गुप्ता, दीनदयाल अग्रवाल व मीरा गुप्ता को यश विभूषण, अजीत अग्रवाल व तनवीर कमर को यश भूषण, संदीप कुमार विजय और परिणीता बंसल को यशश्री पुरस्कार दिया गया। सभी सह मंडल अध्यक्षों व मंडल के कमेटी अध्यक्षों को भी सम्मानित किया गया। आरती मेहरोत्रा, आलोक प्रकाश व महेश अग्रवाल को सर्वश्रेष्ठ सह मंडल अध्यक्ष का पुरस्कार दिया गया।
कार्यक्रम में मोहन गुप्ता, डॉ. मनीष शर्मा, हिमांशु छाबड़ा, अंकित अग्रवाल, अरविंद गुप्ता, नरेश मलिक, तरुण सक्सेना, डीपी सिंह व गौरव अग्रवाल को सम्मानित किया गया। रोटरी क्लब बरेली साउथ, मथुरा सेंट्रल एवं काशीपुर को सीएसआर योगदान के लिए, अंजना शरत चंद्रा को 31,500 डॉलर के योगदान के लिए, प्रमोद कुमार गुप्ता, अमित झा, राजेश व अनुपमा गुप्ता, अनुराग जैन आदि को सम्मानित किया गया।
डाॅ. एके चौहान, आगरा के डॉ. पीएन अस्थाना व बिसौली के सुभाष चंद्र अग्रवाल को लाइफ टाइम अचीवमेंट सम्मान दिया गया। निवर्तमान मंडलाध्यक्ष सीए राजेन विद्यार्थी और प्रथम महिला शालिनी विद्यार्थी को बड़ी माला पहनाकर सम्मानित किया गया। सदस्य संख्या में वृद्धि के लिए रोटरी क्लब कानपुर, कानपुर शौर्या, झांसी रानी, काशीपुर कॉर्बेट, आगरा, हाथरस फ्रेंड्स, आगरा वेस्ट, बरेली चैंबर, उन्नाव रॉयल, बरेली वेस्ट व कानपुर मेट्रो को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व मंडलाध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल, देवेंद्र अग्रवाल, किशोर कटरू, वर्तमान मंडलाध्यक्ष जसवीर सिंह भाटिया, डीजीएन विनय कृष्ण, मंडलीय सलाहकार राज मेहरोत्रा, नरेश मलिक, शेखर यादव, अरविंद गुप्ता, डीपी सिंह, सुनीत मूना आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed