{"_id":"61decca6ba64330d425dbeac","slug":"distributed-gram-and-edible-oil-by-tearing-packets-containing-photos-of-modi-yogi-bareilly-news-bly4722654158","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी-योगी की तस्वीरों वाले पैकेट फाड़कर बांटा चना और खाद्य तेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी-योगी की तस्वीरों वाले पैकेट फाड़कर बांटा चना और खाद्य तेल
विज्ञापन
शाहजहांपुर में बुधवार को उचित दर की एक दुकान पर मास्क लगाए बगैर खाद्यान्न लेते कार्डधारक। संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। प्रधानमंत्री गरीब अन्न कल्याण योजना के तहत केंद्र सरकार ने उचित दर की दुकानों पर वितरण के लिए खाद्यान्न के साथ चना, नमक और खाद्य तेल के जो पैकेट भेजे, उन पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की तस्वीर छापी गई है। चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने नेताओं की तस्वीरों वाले पैकेटबंद खाद्य वस्तुओं के वितरण पर रोक लगा दी थी। इस बारे में शासन से मिले निर्देशानुसार अधिकारियों ने बुधवार से चना और खाद्य तेल वितरण का वितरण शुरू करा दिया। कोटेदारों ने यह वस्तुएं बांटने से पहले उनके पैकेट फाड़कर अपने पास रख लिए।
जनपद के 5.76 लाख राशनकार्ड धारकों को उचित दर की दुकानों से गत दो माह से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की तस्वीरों वाले थैले में खाद्यान्न दिया जा रहा था। दालों और खाद्य तेलों पर महंगाई को देखते गत माह से सरकार ने प्रति राशनकार्ड एक किलो चना और एक किलो खाद्य तेल मुफ्त देना शुरू कर दिया। सरकार के कामों का प्रचार करने के लिए इन दोनों वस्तुओं के पैकेट पर भी मोदी और योगी के चित्र छापे गए। कोटेदारों को इन पैकेटों की खेप पहले ही भेजी जा चुकी थी, लेकिन गत शनिवार को चुनाव आचार संहिता प्रभावी हुई तो निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार शासन ने खाद्य सामग्री के तस्वीरों वाले पैकेट बांटने पर रोक लगा दी।
इन पैकेटों की तस्वीरों को स्टीकर से छिपाने की योजना बनाई गई, लेकिन शासन से इस बारे मेें दिशा निर्देश नहीं मिले। इसलिए शहर समेत ग्रामीण क्षेत्र के अधिकांश कोटेदारों ने अपनी दुकानें अनिश्चितकाल को बंद कर दीं। इससे कार्डधारकों में आवश्यक वस्तुओं का संकट गहराया तो आपूर्ति विभाग ने बुधवार से खुला खाद्यान्न और पैकेट खोलकर अन्य खाद्य सामग्री का वितरण शुरू करा दिया। हालांकि, कार्डधारकों ने चना साथ लाए थैले में रख लिया, लेकिन खुला खाद्य तेल घर ले जाने मेें काफी कठिनाई हुई। उन्हें कोटेदारों ने पैकेट का खाद्य तेल पॉलीथीन में पलटकर सुलभ कराया।
विज्ञापन
तमाम कोटेदारों को गेहूं-चावल का आवंटन देर से प्राप्त हुआ। इसलिए सभी वस्तुएं एक साथ वितरित करने के लिए संबंधित कोटेदारों ने अपनी दुकानें बंद रखीं। इन सभी वस्तुओं का 15 जनवरी तक वितरण होना है। इसलिए बुधवार से सभी दुकानों पर खाद्य वस्तुओं का वितरण शुरू करा दिया गया। जिन कोटेदारों को खाद्यान्न पहले मिल चुका था, वह वितरण भी कर चुके हैं। नेताओं की तस्वीरों वाले पैकेट की सामग्री बांटकर कोटेदार उनके रैपर अपने पास रख रहे हैं, जिन्हें बाद में नष्ट करा दिया जाएगा।
-ओमहरि उपाध्याय, जिला आपूर्ति अधिकारी

शाहजहांपुर में बुधवार को तारीन टिकली मोहल्ले में उचित दर की दुकान पर कार्डधारक को पैकेट फाड़कर ख?- फोटो : SHAHJAHANPUR