{"_id":"6838cc494c9f61a93708e45b","slug":"dispute-over-encroachment-corporation-used-government-order-as-a-shield-police-is-waiting-for-complaint-bareilly-news-c-4-lko1064-651085-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अतिक्रमण पर रार... निगम ने शासनादेश को बनाया ढाल, पुलिस को तहरीर का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अतिक्रमण पर रार... निगम ने शासनादेश को बनाया ढाल, पुलिस को तहरीर का इंतजार
विज्ञापन
बरेली। पुराने बस अड्डे पर अतिक्रमण को लेकर नगर निगम और पुलिस महकमे में रार ठन गई है। दोनों एक-दूसरे को जिम्मेदार बता रहे हैं। निगम जहां शासनादेश को ढाल बना रहा है, वहीं पुलिस तहरीर का इंतजार कर रही है। नतीजा, कब्जेदार सड़क पर कब्जा कर दुकान लगा रहे हैं। आम नागरिक परेशानी झेल रहे हैं। हालत यह है कि सिकलापुर से नावल्टी चौराहे तक आधी सड़क अतिक्रमण की वजह से गुम हो गई है। इससे रोडवेज बसों के आवागमन में काफी परेशानी होती है। कई बार नोकझोंक की स्थिति भी बनती है।
नगर निगम की टीम ने बुधवार को यहां अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया था। टीम के जाते ही सड़क पर दोबारा कब्जा हो गया। निगम के अतिक्रमण हटाओ दस्ता प्रभारी राजवीर सिंह ने शासनादेश का हवाला देते हुए कहा कि अभियान के बाद कोतवाली पुलिस को पत्र भेज दिया गया है। अब पुलिस की जिम्मेदारी है कि वहां दोबारा अतिक्रमण न हो। वहां दो-तीन बार अभियान चला चुके हैं और हर बार पुलिस को इसकी सूचना दी गई है। संवाद
तीन तरफा वसूली का चल रहा खेल
अतिक्रमण पर कार्रवाई का डर दिखाकर यहां वसूली का धंधा भी चल रहा है। एक व्यापारी ने बताया कि वसूली का धंधा तीन तरफा है। पुलिस, नगर निगम और रोडवेज, तीनों को चढ़ावा देना पड़ता है। पुलिस और नगर निगम दुकानों से तो रोडवेज के कर्मचारी ठेले वालों से प्रतिदिन के हिसाब से वसूली करते हैं।
विज्ञापन
वर्जन आमने सामने लगाएं
नियमानुसार, अभियान के बाद अतिक्रमण न हो, इसकी जिम्मेदारी पुलिस की है। इसको लेकर प्रमुख सचिव ने भी आदेश जारी किए हैं, हमारी ओर से भी पुलिस को पत्र भेजे गए हैं। अभियान तो लगातार चल रहा है। अब अगर पुलिस सहयोग नहीं कर रही है तो सीओ और एसपी सिटी से इस संबंध में बात की जाएगी। - संजीव कुमार मौर्य, नगर आयुक्त
अतिक्रमण विरोधी अभियान एक संयुक्त कार्रवाई है। नगर निगम की टीम जब कार्रवाई करती है तो पुलिस साथ रहती है, ताकि कोई अभद्रता न कर सके। अगर कोई लगातार अतिक्रमण कर रहा है तो नगर निगम टीम उसके खिलाफ तहरीर दे, पुलिस मुकदमा दर्ज करेगी। - आशुतोष शिवम, सीओ प्रथम