{"_id":"68f2b4018e2634fc990995e2","slug":"dispute-between-staff-nurse-and-anm-in-chc-challan-issued-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-2944-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सीएचसी में स्टाफ नर्स और एएनएम में विवाद, कटा चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सीएचसी में स्टाफ नर्स और एएनएम में विवाद, कटा चालान
विज्ञापन
शीशगढ़। सीएचसी में तैनात स्टाफ नर्स और एएनएम में शुक्रवार दोपहर कहासुनी के बाद विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले गई। यहां शांतिभंग की आशंका में दोनों का चालान काटा गया है। इधर, अस्पताल परिसर में आए मरीजों को परेशानी हुई।
मरीजों के अनुसार सीएचसी में तैनात स्टाफ नर्स एवं एएनएम ने एक माह पूर्व अस्पताल खोल रखे थे। यहां से दोनों प्रसूताओं को ले जाकर अपने-अपने केंद्र पर डिलीवरी किया करती थी। शिकायत मिलने पर डीएम के आदेश के बाद दोनों अस्पतालों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बंद करा दिया था। इसके बाद दोनों को एक माह पूर्व डिलीवरी से हटा दिया गया था। उसके बाद से दोनों मनमुटाव चल रहा था। दोपहर में किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। इस बीच एएनएम ने ड्यूटी रूम का दरवाजा तोड़कर उसके जरूरी कागजात गायब करने का आरोप लगाया। वहीं, स्टाफ नर्स ने बताया कि गेट उन्होंने नहीं तोड़ा है। वह पहले से टूटा हुआ था। संवाद
मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी : सीएचसी प्रभारी
थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों का शांतिभंग में चालान किया गया है। सीएचसी प्रभारी डॉॅ. गजेंद्र सिंह ने बताया कि इन दोनों की लगातार शिकायतें मिल रही हैं। मामले में उच्चाधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। दोनों पक्षों की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।