फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dispute between property dealers over land possession leads to violence and gunfire in Bareilly

बरेली: जमीन पर कब्जे के लिए प्रॉपर्टी डीलरों में विवाद, मारपीट और फायरिंग से फैली दहशत, दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 17 Oct 2026 10:14 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, भोजीपुरा (बरेलीऑ)
संवाद न्यूज एजेंसी, भोजीपुरा (बरेलीऑ) Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 17 Oct 2026 10:14 AM IST
सार

बरेली के भोजीपुरा इलाके में जमीन पर कब्जे को लेकर दो प्रॉपर्टी डीलरों में विवाद हो गया। आरोप है कि एक पक्ष ने दूसरे पर हमला कर दिया। गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। कई राउंड फायरिंग भी हुई, जिससे दहशत फैल गई।  

विज्ञापन
Dispute between property dealers over land possession leads to violence and gunfire in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के भोजीपुरा इलाके में नेशनल हाईवे पर सैदपुर चुन्नीलाल के पास एक जमीन को लेकर दो प्रॉपर्टी डीलरों में शुक्रवार को विवाद हो गया। एक पक्ष ने पहले डंडों से दूसरे पक्ष की छह कारें तोड़ डालीं। दहशत फैलाने के इरादे से गोलियां चलाईं गईं। पुलिस ने इमरान की तहरीर पर शुक्रवार को नौ नामजद व 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दो हमलावरों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


भोजीपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे किनारे बेशकीमती जमीन है। रोहली टोला पुराना शहर निवासी इमरान इसे अपनी बताते हैं। इमरान बृहस्पतिवार शाम यहां निर्माण करा रहे थे। तभी शराफत व भूरा पक्ष के लोग एकत्र होकर आ गए। सभी के हाथों में लाठी, डंडे, तमंचे व तलवारें थीं। रोड पर खड़ी इमरान पक्ष की छह कारों को डंडों से क्षतिग्रस्त कर दिया। आरोप है कि दहशत फैलाने के लिए तमंचों से फायरिंग की। 

विज्ञापन
Trending Videos

फायरिंग से फैली दहशत 
इसमें इमरान के यहां मजदूरी कर रहे भमोरा के नकटपुर निवासी सचिन प्रताप सिंह घायल हो गए। आरोप है कि हमलावरों ने दस लाख रुपये रंगदारी भी मांगी है। रंगदारी न देने पर काम न करने देने की चेतावनी दी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दहशत फैलाने व जान से मारने की छह-सात राउंड गोलियां चलाई गईं। इससे खेतों पर काम कर रहे लोग और सड़क से गुजर रहे राहगीर भागने लगे। 

पुलिस ने इमरान की तहरीर पर भूरा, फईम, राशिद, तासीम, जाहिद, इश्त्याक उर्फ पराडा निवासी सैदपुर चुन्नीलाल थाना भोजीपुरा, बाबू निवासी कर्मपुर चौधरी थाना इज्जतनगर, बाबर, तालिब निवासी फाइक एन्क्लेव व 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला, रंगदारी, मारपीट आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ हाईवे देवेश सिंह ने बताया कि इश्त्याक उर्फ पराडा व नसीम अहमद को गिरफ्तार कर चालान किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed