{"_id":"67993f0b58103c3edf08cb38","slug":"dispute-between-electricity-corporation-employees-and-defaulters-je-filed-a-complaint-nawabganj-news-c-183-1-sbly1007-104000-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बकायेदार से विद्युत निगम कर्मियों का विवाद, जेई ने दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बकायेदार से विद्युत निगम कर्मियों का विवाद, जेई ने दी तहरीर
विज्ञापन
बिशारतगंज। विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता साजन कुमार ने कस्बे की एक महिला विद्युत बकायेदार के बेटे पर विभागीय कर्मियों से अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी है।
तहरीर में अवर अभियंता ने कहा है कि विद्युत बकायेदारों पर लगे ब्याज में 60 प्रतिशत ब्याज राशि माफी की ओटीएस योजना चल रही है। 22 जनवरी को विभागीय कर्मी रामचंद्र संविदा कर्मी रूपेंद्र मान सिंह, मीटर रीडर हिरदेश शर्मा कस्बे के वार्ड एक निवासी महिला बकायेदार रामप्यारी के घर पहुंचे, जिन पर 9088 रुपये की बकाया थी। इसे जमा करने को कहा गया। बकायेदार के पुत्र अजेंद्र ने बकाया जल्द जमा करने की बात कही।
सोमवार को विभागीय कर्मी जिस विद्युत पोल से महिला का बिजली कनेक्शन है। उसी पोल पर चढ़कर किसी अन्य बकायेदार का कनेक्शन काट रहे थे। महिला के बेटे अजेंद्र ने समझा कि उनका कनेक्शन काटा जा रहा है। उसने विद्युत मीटर तोड़कर कर्मचारियों के ऊपर उठाकर फेंक दिया और गाली-गलौज कर दी। दुष्कर्म का मुकदमा लिखवाने की धमकी दी।
विज्ञापन
अवर अभियंता ने सरकारी कार्य में बांधा डालने व सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। दूसरी तरफ अजेंद्र की पत्नी ने अपनी तहरीर में विद्युत कर्मियों पर गंभीर आरोप लगाएं हैं। संवाद