फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Disgraced operators removed from earning routes then returned to them

Bareilly News: कमाई वाले रूटों से हटाए गए बदनाम परिचालक फिर उन्हीं पर लौटे

Sat, 27 May 2023 02:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 27 May 2023 02:21 AM IST
विज्ञापन
Disgraced operators removed from earning routes then returned to them
बरेली। रोडवेज बसों में बेटिकट यात्रा कराकर अपनी जेब गरम करने के आरोप में कमाई वाले रूटों से हटाए गए कई बदनाम चालक-परिचालक फिर से पुराने रूटों पर लगाए जाने लगे हैं। बताया जा रहा है कि इसमें भी रिश्वतखोरी का खेल है। टाइम ऑफिस में सेटिंग की वजह से ऐसा संभव हुआ है। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय के क्लर्क जगमोहन यादव के एक दिन पहले दस हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार होने के बाद यह बात सामने आई है।
विज्ञापन

बरेली से उत्तराखंड के जिलों के अलावा दिल्ली, जयपुर, आगरा रूटों पर चलने वाली रोडवेज बसों में बेटिकट यात्रा के मामले बरेली, बदायूं और रुहेलखंड डिपो में सबसे ज्यादा सामने आने के बाद प्रबंध निदेशक के आदेश पर वर्षों से एक ही रूट पर चलने वाले चालक-परिचालकों के रूट बदल दिए गए थे। दो महीने के भीतर ही ये चालक-परिचालक जोड़तोड़ के सहारे पुराने रूटों पर लौटने में कामयाब रहे हैं। गौर करने की बात यह है कि नियम विरुद्ध चालक-परिचालकों को ड्यूटी देने वाले टाइम कीपरों के खिलाफ भी निलंबन की कार्रवाई हो चुकी है, लेकिन रोडवेज में फिर सब कुछ पुराने ढर्रे पर आ गया है। इसी प्रकरण में मुख्यालय स्तर से रीजन में रुहेलखंड डिपो के एआरएम राजेश कुमार और बदायूं के एआरएम अशोक कुमार के खिलाफ भी कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन


वर्जन-
लंबे समय से एक ही रूट पर चलने वाले चालक-परिचालकों के रूट बदले गए थे। अगर किसी डिपो में फिर से इन चालक-परिचालकों को पुराने रूटों पर भेजा गया है तो कार्रवाई की जाएगी। इनकी वापसी करने वालों को भी चिह्नित किया जाएगा। -दीपक चौधरी, आरएम
विज्ञापन
विज्ञापन


इनकी हुई वापसी
केस-1
रुहेलखंड डिपो में तैनात सत्यप्रिय गौतम संविदा परिचालक हैं। इनकी अनुबंधित बसों में ड्यूटी लगती है। प्रबंध निदेशक के आदेश पर मार्च में इन्हें हल्द्वानी रूट से हटा दिया गया था। बीते दिनों इन्हें फिर से उसी रूट पर लगा दिया गया।
केस-2
बरेली डिपो में तैनात मनोज गुप्ता भी संविदा परिचालक हैं। इन्हें भी हल्द्वानी रूट से ही हटाया गया था। बीते दिनों इनकी भी वापसी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed