फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Discounts heavy .. Preparation to lift market collapsed by lockdown

छूट भारी.. लॉकडाउन से धराशायी बाजार को उठाने की तैयारी

Sun, 18 Oct 2020 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
Discounts heavy .. Preparation to lift market collapsed by lockdown
बाजार में लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार के साथ गारमेंट बाजार में भी ऑफरों की भरमार

विज्ञापन
बरेली। शारदीय नवरात्र शुरू होते ही ऑफरों की भरमार से लॉकडाउन में धराशायी हुए बाजार की रौनक बहाल करने की कोशिशें शुरू हो गई हैं। ब्रांडेड कंपनियों के साथ स्थानीय स्तर पर भी छूट देने की होड़ होने लगी है। उधर, बैंकों ने कार और होम लोन सस्ता करके बाजार में ग्राहकों की तादाद बढ़ाने का रास्ता साफ कर दिया है। पहले ही दिन बाजार की व्यस्तता बढ़ने को कारोबारी भी शुभ संकेत मान रहे हैं।
आमतौर पर लोग शनिवार को खरीदारी करना ठीक नहीं मानते लेकिन नवरात्र में शनिवार को पहले ही दिन से कपड़ा, ऑटो और इलेक्ट्रानिक्स बाजार में हालात बेहतर होते दिखाई दिए। शुक्रवार को नवरात्र के लिए पूजा-पाठ की सामग्री की खरीदारी के लिए भी भारी भीड़ उमड़ी थी जिसने लंबे समय बाद देर शाम तक कारोबारियों को व्यस्त रखा। शनिवार को शारदीय नवरात्र शुरू होने के बाद कपड़ा, गारमेंट, इलेक्ट्रानिक्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की ओर भी लोगों का रुख बढ़ गया। पहले दिन इन सेक्टरों में भीड़भाड़ बहुत ज्यादा नहीं रही लेकिन व्यापारियों ने उम्मीद जताई कि रविवार से खरीदारी और बढ़ेगी।
विज्ञापन

हर शोरूम पर छूट और गिफ्ट की भरमार

ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रानिक्स कंपनियों ने खास छूट की घोषणाएं की हैं। कारों पर 70 हजार रुपये तो दोपहिया वाहनों 21 सौ रुपये तक छूट दी जा रही है। डीलर अपने स्तर से गिफ्ट भी दे रहे हैं। घरेलू इलेक्ट्रानिक उपकरणों पर भी गिफ्ट दिए जा रहे हैं। कारोबारियों के मुताबिक कार और दोपहिया वाहनों की बुकिंग पहले से है। नए मॉडल भी आए हैं। ऑटोमोबाइल सेक्टर में कंपनी और डीलर एक्सचेंज ऑफर भी दे रहे हैं। इससे लोगों का रुझान बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईएमआई के ब्याज में भी आकर्षक छूट

बैंकों ने पहले से ही घर और कार खरीदने पर सस्ता ऋण देना शुरू दिया था। त्योहारों और सहालग में ऑटोमोबाइल डीलरों ने ब्याज कम कर दिया है। दोपहिया वाहनों पर सात प्रतिशत से कम और कारों पर करीब आठ प्रतिशत ब्याज हो गया है। इसके साथ सरकारी कर्मचारियों ने लिए दोपहिया वाहन खरीद पर चार हजार रुपये ज्यादा छूट दी जा रही है।

सात महीनों से बाजार उदास था। अब नवरात्र, त्योहारों और सहालग के लिए खरीदारी से बाजार उठने लगा है। उम्मीद है कि बाजार में आर्थिक संकट दूर होगा। - नरेंद्र गुप्ता पप्पू, गारमेंट व्यवसायी

इस बार स्टाक ज्यादा है इसलिए खरीदारों को समस्या नहीं होगी। तमाम लोगों ने एडवांस बुकिंग कराई है, बाजार में उत्साह बना हुआ है। - पंकज अग्रवाल, ऑटोमोबाइल कारोबारी

बाजार में कंपनियों ने आधुनिक तकनीक से युक्त कार के मॉडल उतारे हैं। इन पर एडवांस बुकिंग हो रही है। लॉकडाउन के बाद अब शोरूम पर भीड़ होने लगी है।- सचिन भसीन, कार शोरूम मालिक



लोगों ने नवरात्र पर खरीदारी शुरू कर दी है। कंपनियों ने महंगे और नई तकनीक से बने उत्पाद बाजार में उतारे हैं। ग्राहक इसे खूब खरीद रहे हैं। - हरीश अरोरा, अध्यक्ष इलेक्ट्रानिक डीलर एसोसिएशन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed