{"_id":"66d272b9353bb72bd00e17d7","slug":"disclosure-wood-stealing-gang-busted-two-arrested-bareilly-news-c-124-1-sbly1010-102755-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलासा: लकड़ी चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलासा: लकड़ी चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
बहेड़ी। चोरी की लकड़ी सहित गिरफ्तार चोरों में गैंग का सरगना भी।
पीलीभीत, उत्तराखंड व बरेली के थानों में आरोपियों पर दर्ज हैं कई मुकदमे, चार अन्य फरार आरोपियों की तलाश शुरू
बहेड़ी। जंगल में किसानों के खेत में खड़े पेड़ों को काटकर चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने चोरी की लकड़ी, ट्रैक्टर-ट्राॅली सहित गिरफ्तार किया है, जबकि चार अन्य आरोपी फरार है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
दरअसल, लंबे समय से इस गिरोह ने पुलिस के लिए सिर दर्द पैदा कर दिया था। गरीबपुर, नवाब नगर सहित कई इलाकों में पेड़ चोरी होने की घटना के बाद पुलिस ने इस गिरोह की गिरफ्तारी के लिए मुखबिरों के नेटवर्क को सक्रिय किया। पुलिस ने सकरस रोड पर ईंट-भट्ठे के पास से तहसीन खां व शराफत निवासी ग्राम सहदौरा, पुलभट्टा जिला उधम सिंह नगर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उन्होंने अपने अन्य साथियों के नाम भी उजागर किए। कताई मिल चौकी प्रभारी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि बिलासपुर व बहेड़ी के इलाकों से 12 तने सहमल, 13 तने यूकेलिप्टस, नौ तने पॉपुलर, लकड़ी काटने का इलेक्ट्रिक कटर व ट्रैक्टर-ट्राॅली बरामद कर ली गई है।
इस तरह देते थे वारदात को अंजाम
पूछताछ में मुख्य आरोपी तहसीन खां ने बताया कि वह दिन के समय आबादी से दूर जंगल में किसानों के खेतों में खड़े पेड़ों का मुआयना करते थे। उस समय तय कर लेते थे की कौन-कौन से पेड़ उन्हें काटने हैं। रात के अंधेरे में वह अपने अन्य साथियों के साथ पेड़ों के तनों को काटकर ट्रैक्टर-ट्राॅली में लादकर छिपा देते थे, जब मामला ठंडा हो जाता था तो वह दूर की आरा मशीनों पर इसे बेचकर पैसे बांट लेते थे।
विज्ञापन
आरोपियों के खिलाफ कई थानों में दर्ज हैं मुकदमे
पुलिस ने तहसीन खां, शराफत के अलावा तौसीफ खां, अरमान, आसिफ निवासी गांव सहदौरा, थाना पुलभट्टा, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड व भूरा निवासी गांव जहानाबाद, पीलीभीत के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस गिरोह के सभी सदस्यों के खिलाफ पीलीभीत, उत्तराखंड व बरेली के थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने तहसीन खां व शराफत का मेडिकल कराने के बाद जेल भेज दिया है। संवाद
आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीम गठित
किसानों के खेतों से कीमती लकड़ी चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य बरेली के अलावा अन्य जिलों में भी इस तरह की वारदात को अंजाम देते थे। पकड़े गए दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया है, जबकि दोनों के फरार साथियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है।
- प्रवीण सोलंकी इंस्पेक्टर, बहेड़ी।