{"_id":"6705cf9e3197aa3d5d01cc16","slug":"disclosure-two-vicious-robbers-arrested-sent-to-jail-bareilly-news-c-181-1-sbly1012-101803-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलासा: दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार, भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलासा: दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार, भेजा जेल
विज्ञापन
लूट के आरोपियों को जेल ले जाती पुलिस
हाफिजगंज। पुलिया के पास से दो लुटेरों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। 15 दिनों पूर्व हुई लूट का खुलासा भी किया है।
सोमवार की देर रात हर हरपुर मटकली में पुलिया के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी एक बाइक पर दो युवक जा रहे थे, जो संदिग्ध प्रतीत हो रहे थे। प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार, उप निरीक्षक प्रमोद कुमार, कांस्टेबल जितेंद्र कुमार, राकेश कुमार व अंकित के साथ मौके पर पहुंचकर युवकों को पकड़ने का प्रयास किया। तभी दोनों युवक भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर एक युवक के पास से तमंचा, कारतूस, एक टच स्क्रीन, मोबाइल फोन, लूट में प्रयुक्त की गई बाइक बरामद हुई है।
23 सितंबर को दो वारदातों को दिया था अंजामपकड़े गए युवकों से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम आसिफ पुत्र लियाकत, कादिर पुत्र अनीस अहमद निवासी ग्राम सिंघाई मुराबान थाना भुता बताया है। गहन पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि 23 सितंबर को बंजरिया मार्ग पर उन्होंने एक युवक के सिर पर हथौड़े से प्रहारकर उससे मोबाइल फोन लूटा था। पुलिस ने सुरेश चंद्र निवासी मुबारकपुर के साथ हुई लूट का भी खुलासा किया है। संवाद
दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
-हर्ष मोदी, सीओ