फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Disabled brother murdered by being strangled with a stick; accused arrested

Bareilly News: डंडे से गला दबाकर की थी दिव्यांग भाई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 23 Oct 2026 06:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 06:08 AM IST
विज्ञापन
Disabled brother murdered by being strangled with a stick; accused arrested
फतेहगंज पश्चिमी। क्षेत्र के गांव कुरतरा में संपत्ति विवाद में सतीश ने मंगलवार देर रात दिव्यांग भाई दीपचंद्र (45) की डंडे से गला दबाकर हत्या की गई थी। दूसरे भाई कंधईलाल की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी भाई को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर डंडा भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन

कंधई लाल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि बुधवार सुबह कमरे में चारपाई पर भाई दीपचंद्र का शव पड़ा मिला। इसे देखकर मृतक की छोटे भाई की पत्नी ने शोर मचाया और जमीन विवाद में गला दबाकर सतीश पर हत्या का आरोप लगाया। एक पैर से दिव्यांग दीपचंद्र अपने चार भाइयों में सबसे बड़े थे। दूसरे नंबर का भाई कंधई लाल अपने परिवार के साथ शाहजहांपुर में और सबसे छोटा भाई सुधीश दिल्ली में रहता था। घटना के बाद दोनों भाई घर पहुंचे। पोस्टमॉर्टम के बाद दोनों भाइयों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने आरोपी सतीश और संदेह के आधार पर गांव के दो अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन

सीओ हाईवे देवेश सिंह ने बताया कि आरोपी ने ही डंडे से गला दबाकर हत्या करने का अपराध स्वीकार कर लिया है। उसे शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
-------

दबंग और झगड़ालू किस्म का है आरोपी सतीश

भाई कंधई लाल ने बताया कि पत्नी के छोड़कर जाने से सतीश मानसिक रोगी हो गया है। आए दिन किसी-न-किसी से झगड़ा करता रहता है। दीपचंद्र के साथ मारपीट की। भगवा रंग के कपड़े पहनकर साधु बाबा के रूप में गांव के ही शिव मंदिर में रात-दिन पड़ा रहता था। कहता था कि उस पर हनुमान आते हैं। छोटी-छोटी बातों पर चिढ़कर लोगों के साथ गलत व्यवहार करता था। पत्नी से कोर्ट में विवाद के मामले में सभी भाई फंसे हैं, लेकिन कोर्ट में जाता ही नहीं है। मामला निपटाने को जब जब कहते तो वह झगड़े पर उतारू हो जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed