फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dirty water supply in Bankhana, Kunwarpur

Bareilly News: बानखाना, कुंवरपुर में गंदे पानी की आपूर्ति

Tue, 20 May 2025 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Dirty water supply in Bankhana, Kunwarpur
बरेली। नगर निगम का जलकल विभाग भले ही घर-घर स्वच्छ पेयजल पहुंचाने का दावा कर रहा हो, पर जमीनी हकीकत अलग है। बानखाना और कुंवरपुर में टंकियों से कीचड़ जैसा पानी आ रहा है। लोगों का कहना है कि ऐसे पानी को पीना तो दूर, नहाने और बर्तन धोने में भी इस्तेमाल नहीं कर सकते। समाधान दिवस में भी इसकी शिकायतें आईं। लोगों का कहना है कि अगर गर्मी से पहले जिम्मेदार इस पर ध्यान देते तो यह हाल न होता।
विज्ञापन

बानखाना निवासी श्यामारानी, सुनीता और राकेश कुमार ने बताया कि उनके घरों में एक महीने से कीचड़ जैसा पानी आ रहा है। वे मंंदिर के हैंडपंप से पानी लेकर पी रहे हैं। चक महमूद स्थित चमगादड़ वाले बाग के आसपास के 50 से अधिक परिवारों को दस दिनों से पानी नहीं मिल रहा है। गढ़ी चौकी जाटव बस्ती में 100 घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। यहां मिनी पंप लगाया गया है, लेकिन पाइप लाइन नहीं बिछाई गई है। त्रिलोक विहार में पाइप लाइन क्षतिग्रस्त है। मकान संख्या 96 से लेकर 99 तक पानी नहीं पहुंच पाता। लोधी टोला में भी जल संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

कुंवरपुर में कब्रिस्तान के पास वाली गली में नूर मियां की मजार के निकट वाले इलाके में गंदा पानी पहुंच रहा है। लोग गंदा पानी बोतलों में भरकर पार्षद सागर मौर्य के घर पहुंच गए। आलमगिरीगंज में बताशे वाली गली और रामकुमार सराफ वाली गली में एक महीने से गंदा पानी आ रहा है। जलकल के अभियंता फाल्ट ठीक करने का दावा कर चुके हैं लेकिन मौके पर हालात जस के तस हैं। सुनहरी मस्जिद के निकट वाले क्षेत्र में 15 दिन से 50 परिवार पानी के लिए तरस रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

--
चक महमूद में लोगों के घरेलू कनेक्शन की लाइन क्षतिग्रस्त होने से गंदा पानी घरों तक पहुंच रहा है। लोगों को खुद ही पाइप लाइन ठीक करानी है। जलकल की लाइन ठीक है। बानखाना और कुंवरपुर में पाइप लाइन की जांच करा रहे हैं। कुछ स्थानों पर नई पाइप लाइन के बिछाने प्रस्ताव है। इस पर जल्दी ही अमल होगा। -सिद्धार्थ कुमार, अधिशासी अभियंता, जलकल
30-40 साल पुरानी पाइप लाइन की वजह से हो रही दिक्कत
पाइप लाइन तीस से चालीस साल पुरानी है। जगह-जगह फट जाती है। सीवर का पानी आ रहा है। -श्यामारानी, बानखाना
पांच दिन से पानी नहीं आ रहा है। बराबर वालों के घर के सबमर्सिबल पंप से पानी लेकर काम चला रहे हैं। -नफीसा, चक महमूद
पानी आ नहीं रहा और मोहल्ले के हैंडपंप ठीक से चलते नहीं। अब आस-पड़ोस वालों का ही सहारा है। -आजम खां, चक महमूद
साफ पानी के लिए गर्मी में तमाम परिवार तरस रहे हैं। एक महीने से अभियंता सिर्फ आश्वासन देकर टाल रहे हैं। - सुनीता, बानखाना
परेशानी बताई, पर नहीं हुआ समाधान
जलकल अभियंताओं को लगातार समस्या से अवगत कराया, लेकिन समाधान नहीं हो सका। - मुकेश सिंघल, पार्षद, आलमगिरीगंज
मैंने बोतल में भरे गंदे पानी की तस्वीरें भेजी थी। जेई ने कहा दिखवाते हैं। आखिर कब तक इंतजार करें। - सागर मौर्य, पार्षद, कुंवरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed