{"_id":"692cb0424b894cf2ca03f90e","slug":"dirty-water-flowing-in-the-streets-municipality-faked-disposal-of-complaintdirty-water-flowing-in-the-streets-municipality-faked-disposal-of-complaint-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-105875-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: गलियों में बह रहा गंदा पानी, नगरपालिका ने शिकायत का करा दिया फर्जी निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: गलियों में बह रहा गंदा पानी, नगरपालिका ने शिकायत का करा दिया फर्जी निस्तारण
विज्ञापन
नवाबगंज फोटो 2 मोहल्ला नौबतगंज में गली में भरा गंदा पानी
नवाबगंज। नगर पालिका परिषद नवाबगंज के मोहल्ला नौवतगंज में गलियों में गंदा और दुर्गंध भरा पानी बह रहा है। इससे परेशान लोगों ने नगरपालिका के अधिकारियों और सीएम से शिकायत की है। लेकिन, नगर पालिका प्रशासन ने शिकायतों का फर्जी निस्तारण दिखा दिया है। नाराज मोहल्लेवासियों ने दोबारा मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है।
नगर के मोहल्ला नौबतगंज बार्ड संख्या सात के निवासी विपिन शर्मा का कहना है कि बीते तीन माह से उनके घर के सामने गलियों से निकला गंदा और दुर्गंध से भरा पानी भरा पड़ा है। इसमें गली से गुजरने वाले मोहल्ले के लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। क माह पहले मोहल्ले के रहने वाले राजकुमार समेत कई लोग गिरकर घायल हो चुके हैं। नगरपालिका परिषद समेत मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर कार्रवाई की मांग की, लेकिन उनकी शिकायत का फर्जी निस्तारण कराकर रिपोर्ट लगा दी कि कार्य प्रगति पर है, जबकि समस्या का समाधान किसी ने नहीं कराया। सभासद गुड्डू अंसारी ने बताया कि नपा अधिकारियों से कई बार शिकायत की है। लेकिन, निस्तारण अभी तक नहीं हो सका है। संवाद
कटीला तार लगाकर सरकारी भूमि पर कब्जा
नवाबगंज। मोहल्ला आदर्शनगर के पास राधा रानी कॉलोनी में रहने वाले जितेंद्र कुमार ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की थी कि उनकी कॉलोनी में जाने वाले मुख्य सड़क पर लोगों ने कटीले तार और पौधे लगाकर लगाकर सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया है। इस मामले में शिकायतकर्ता ने एसडीएम उदित पंवार से शिकायत की। एसडीएम ने नगरपालिका को निस्तारण कराने के आदेश दिए। लेकिन, आज भी समस्या बनी हुई है। इस मामले में एसडीएम उदित पंवार ने बताया कि शिकायत का निस्तारण नहीं हुआ तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
--