Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Directive for groundwater conservation proves ineffective; rainwater harvesting systems installed at only six locations so far.

Bareilly News: भूजल संरक्षण का आदेश बेअसर, अभी छह स्थानों पर ही लगे रेन वाॅटर हार्वेस्टिंग सिस्टम

Sat, 14 Nov 2026 01:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 14 Nov 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Directive for groundwater conservation proves ineffective; rainwater harvesting systems installed at only six locations so far.
बरेली। जिले में भूजल स्तर लगातार गिर रहा है, लेकिन बारिश की बूंदें सहेजने की सरकारी मुहिम दम तोड़ रही है। शासन के आदेश के बावजूद, सरकारी और गैर सरकारी भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने का काम धीमा है। भू-गर्भ जल विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आदेश के कई वर्ष बाद भी सिर्फ छह स्थानों पर ही रेन वाॅटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगे हैं।
विज्ञापन


भू-गर्भ जल विभाग की रिपोर्ट बताती है कि शहर के सात इलाके अतिदोहित श्रेणी में हैं, जहां भूजल का अत्यधिक दोहन स्थिति को गंभीर बना रहा है। सरकारी भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को लेकर उदासीनता चिंताजनक है। भू-गर्भ जल विभाग ने आठ सरकारी संस्थानों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने की योजना तैयार की है। इसके लिए बजट भी मिल गया है और कार्य जल्द शुरू होगा।
विज्ञापन

भू-गर्भ जल विभाग शहर के 33 क्षेत्रों में हाइड्रोग्राफ स्टेशन से औसत जलस्तर की जांच करता है। वर्ष 2025 के जून की प्री-मानसून सर्वे रिपोर्ट में स्पोर्ट्स स्टेडियम में जलस्तर 2.70 मीटर घट गया है। कांधरपुर में जलस्तर 1.17 मीटर नीचे गिरा है। भरतौल में 2.70 मीटर और हरुनगला में 0.38 मीटर की गिरावट दर्ज की गई है। ये सभी इलाके विभाग की रिपोर्ट में अतिदोहित श्रेणी में दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह सरकारी संस्थानों में रेन वाॅटर हार्वेस्टिंग सिस्टम पूर्व से ही लगे हुए हैं। हालांकि सभी सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों को सिस्टम अनिवार्य रूप से लगाने के आदेश हैं। विभाग की ओर से 8 सरकारी संस्थानों में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने की कार्ययोजना तैयार की गई है। - सौरभ शाह, वरिष्ठ हाइड्रोलॉजिस्ट, भू-गर्भ जल विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed