फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Digging without permission, underground drinking water and sewer line damaged

Bareilly News: अनुमति लिए बिना खोदाई, भूमिगत पेयजल व सीवर लाइन क्षतिग्रस्त

Fri, 18 Jul 2025 06:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 06:02 AM IST
विज्ञापन
Digging without permission, underground drinking water and sewer line damaged
बरेली। निर्माण कार्यों के लिए सड़कों की खोदाई के दौरान मध्यांचल विद्युत वितरण निगम और नगर निगम के बीच समन्वय की कमी का खामियाजा आम लोग भुगत रहे हैं। खोदाई के दौरान कभी भूमिगत बिजली लाइन क्षतिग्रस्त हो जाती है तो कभी जलापूर्ति व सीवर के लिए बिछाई गई लाइनें। बृहस्पतिवार को झूलेलाल द्वार से केके अस्पताल मार्ग पर पेयजल और सीवर दोनों लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। गुस्साए लोगों ने यहां काम बंद करा दिया।
विज्ञापन

यहां तीन दिन से बिजली लाइन बिछाने के लिए खोदाई की जा रही है। करीब 50 मीटर हिस्से में तीन से चार फुट गहरी खोदाई सड़क के किनारे की गई है। हैरत की बात है कि नगर निगम के अधिकारियों को इस बारे में पता ही नहीं है। अनुमति लिए बिना की जा रही खोदाई को रोकने के लिए भी कोई अभियंता मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

खोदाई के दौरान कई घरों की पेयजल और सीवर लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। लोगों ने नगर निगम के अधिकारियों से मोबाइल फोन पर संपर्क करना चाहा मगर कामयाबी नहीं मिली। जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो स्थानीय लोगों ने पार्षद शशि सक्सेना को बुधवार रात मौके पर बुला लिया। काम भी बंद करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षद ने बताया कि रात में मजदूर खोदाई कर रहे थे। जब काम रोका तो ठेकेदार की फर्म के एक अधिकारी आए, लेकिन अनुमति से संबंधित दस्तावेज नहीं दिखा पाए। नगर निगम की ओर से भी बगैर अनुमति खोदाई होने की जानकारी दी गई। ब्यूरो
--
मैंने अवर अभियंता को मौके पर भेजा। अवर अभियंता ने रिपोर्ट दी है कि बिना अनुमति खोदाई हुई है। इस मामले में जिम्मेदारी तय करके हुए संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - मनीष अवस्थी, मुख्य अभियंता, नगर निगम

बगैर अनुमति के कोई काम नहीं हुआ होगा। नगर निगम के अभियंता अगर कह रहे हैं कि अनुमति नहीं थी तो इस विषय में अधिक जानकारी तो वही दे सकेंगे। - सुरेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता, मध्यांचल विद्युत वितरण निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed