फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Digging randomly, mismanagement, jam all day long

Bareilly News: बेतरतीब खोदाई कहीं बदइंतजामी, दिन भर लग रहा जाम

Wed, 22 Feb 2023 02:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Feb 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
Digging randomly, mismanagement, jam all day long
मंगलवार को श्यामगंज रोड पर नाला निर्माण के लिए खोदी गई सड़क से यातायात हुआ प्रभावित दिनभर जाम की
बरेली। शहर में इन दिनों हर ओर जाम के हालात हैं। हर चौराहे और पुलों पर हो रहे निर्माण और उस पर बेलगाम यातायात ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अमर उजाला की टीम ने मंगलवार को शहर के प्रमुख स्थानों का जायजा लिया तो हर जगह जाम और दुश्वारी मिली।
विज्ञापन

---
श्यामगंज में सड़क की खोदाई ने बिगाड़े हालात

श्यामगंज चौराहा पर अजंता स्वीट्स की ओर नाले की खोदाई की वजह से काफी रास्ता प्रभावित है। यहां जेसीबी पूरे दिन खोदाई करती है। इसकी वजह से मिट्टी के ऊंचे टीले बन गए हैं। एक तरफ ईंटें व अन्य निर्माण सामग्री पड़ी है तो दूसरी ओर टेंपो और ई-रिक्शा भी बेतरतीब खड़े रहते हैं। इससे समस्या बढ़ती जा रही है। मंगलवार दोपहर यहां भीषण जाम की स्थिति रही। दोपहर में एक यातायात पुलिसकर्मी और एक होमगार्ड यहां तैनात थे, हालांकि सड़क जाम कर रहे टेंपो वालों को हटाने की कोई कवायद नहीं की जा रही थी।
विज्ञापन


---
किला पुल की सर्विस लेन पर भी लगा जाम

किला पुल को मरम्मत के लिए बंद किया गया है। पुल के नीचे सर्विस लेन से ही वाहनों का आवागमन हो रहा है। यहां रेलवे क्राॅसिंग बंद होने पर सर्विस लेन पर मंगलवार को भी जाम लगा। सीबीगंज की ओर से आने वाले वाहन उस वक्त फंसे नजर आए, जब ट्रेन आने के वक्त ट्रैफिक को दूल्हा मियां की मजार की ओर जाने से रोक दिया गया। ये वाहन अलखनाथ मंदिर की ओर घूमकर आए। यहां रात में नो एंट्री खुलने के बाद सिटी स्टेशन की ओर से किला पुल की सर्विस लेन पर जाते वक्त बड़े वाहनों से इतना जाम लग जाता है कि बाकी दोपहिया वाहन गलत दिशा से गुजर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन

सड़कों और पुलों पर चल रहे निर्माण की वजह से कुछ दिक्कत हो रही है। यातायात पुलिस अपनी ओर से जाम की समस्या के निस्तारण का पूरा प्रयास कर रही है। स्टाफ की तैनाती भी बढ़ाई गई है। - राममोहन सिंह, एसपी यातायात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed