फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Digging pipeline on Municipal Road now

खुदाई से अब नगर निगम रोड पर टूटी पाइप लाइन

Sat, 21 Nov 2020 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
Digging pipeline on Municipal Road now
अंधाधुंध खुदाई के चलते धंसी सड़क। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

आसपास के इलाके में पानी की आपूर्ति बाधित
विज्ञापन

इससे पहले कालीबाड़ी में टूटी थी पाइप लाइन

बरेली। सीवर ट्रंक लाइन बिछाने के लिए की जा रही खुदाई में जल निगम के ठेकदार की लापरवाही फिर सामने आई है। अंधाधुंध खुदाई से शुक्रवार दोपहर नगर निगम रोड पर पानी की पाइप लाइन टूट गई। इससे क्षेत्र की पानी की आपूर्ति बाधित हो गई। इससे पहले कई बार कालीबाड़ी में पानी की पाइप लाइन टूट चुकी है।
सीवर ट्रंक लाइन बिछाने के लिए शुक्रवार से नगर निगम रोड पर खुदाई शुरू हो गई है। यहां खुदाई के पहले दिन ही पानी की पाइप लाइन टूट गई। इससे क्षेत्र में पानी की आपूर्ति बाधित हो गई। लोगों का कहना है कि जेसीबी चालक लापरवाही से खुदाई करता है। इससे पानी की पाइप लाइन टूट जाती है। पाइप लाइन टूटने के बाद जलकल विभाग को सूचना दी गई। पाइप लाइन की मरम्मत के बाद शाम को पानी की आपूर्ति सुचारु की जा सकी। जल निगम एक्सईएन संजय कुमार का कहना है कि पानी की पाइप लाइन टूटने की सूचना मिली थी। क्षतिग्रस्त पाइप लाइन को ठीक करा दिया गया है।
विज्ञापन

पटेल चौक से चौपुला तक धंसी सड़क की पांच दिन बाद भी मरम्मत नहीं
बरेली। पटेल चौक से चौपुला तक सीवर ट्रंक लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़क को मिट्टी से पाट दिया गया है। रविवार को हुई बारिश से कई जगह मिट्टी धंसने से सड़क में गहरे गड्ढे हो गए हैं। इनसे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन अभी तक सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है। पटेल चौक से चौपुुला जाते समय हनुमान मंदिर के सामने सड़क पर मिट्टी धंसने से दो जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। यहां अभी तक जल निगम ठेकेदार ने मरम्मत का काम शुरू नहीं कराया है। पटेल चौक से चौपुला के बीच हनुमान मंदिर के सामने धंसी सड़क को करीब चार माह पहले ठेकेदार ने मिट्टी से समतल कर दिया था। रविवार को हुई बारिश से मिट्टी धंस गई। काफी मिट्टी बह भी गई है। इससे सड़क में फिर गहरा गड्ढा हो गया है। जल निगम के एक्सईएन संजय कुमार ने बताया कि ठेकेदार से मरम्मत कराने के लिए कह दिया गया है। अभी तक मरम्मत क्यों नहीं कराई गई है, इस बारे में पूछा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed