फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Digging of six roads since last five years, work is still incomplete

Bareilly News: पांच साल से छह सड़कों की खोदाई, अब भी अधूरा है काम

Sun, 28 Apr 2024 04:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 28 Apr 2024 04:47 AM IST
विज्ञापन
Digging of six roads since last five years, work is still incomplete
बरेली। शहर की छह सड़कों पर पांच साल से सीवर लाइन डालने का काम चल रहा है जो पूरा होने का नाम नहीं ले रहा। जल निगम ने काम कराने के लिए वर्ष 2019 में पीडब्ल्यूडी से अनुमति ली थी। इसके बाद से ही इन सड़कों पर लगातार खोदाई की जा रही है। अब दोनों विभागों के बीच खींचतान भी शुरू हो गई है। बीते दिनों पीडब्ल्यूडी ने जल निगम के अधीन काम कर रही कंपनी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दिया था।
विज्ञापन

दरअसल, यह पूरा विवाद ही अनुमति को लेकर है। दोनों विभागों के बीच समन्वय न होने के कारण इस मामले ने तूल पकड़ा है। अब दोनों विभाग खुद को सही बताते हुए कह रहे हैं कि सब कुछ डीएम के आदेश पर किया गया है। जल निगम पर चौपुला चौराहे पर बिना अनुमति के चैंबर का गड्ढा खोदने का आरोप लगाने वाले पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता रूप किशोर का कहना है कि जिलाधिकारी के आदेश पर ही यह कार्रवाई कराई गई है। वर्ष 2019 की परमिशन पर कब तक काम करते रहेंगे। वहीं, जल निगम के सहायक अभियंता प्रवीण कुमार के मुताबिक जिलाधिकारी ने ही चुनाव से पहले काम पूरा कराने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


देरी पर जल निगम ने दिया यह तर्क
जल निगम के सहायक अभियंता प्रवीण कुमार के मुताबिक वर्ष 2019 में पीडब्ल्यूडी से छह सड़कों पर काम कराने की अनुमति ली थी। इसका बजट करीब 41 करोड़ रुपये है। इसमें सीवर लाइन, मैन होल और नाले का निर्माण शामिल है। बजट पास होने में देरी और कोरोना महामारी की वजह से काम बाधित हुआ। बाद में स्मार्ट सिटी के काम भी मिल गए, जिनको अधिकारियों के आदेश पर प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया गया। किसी काम के लिए बार-बार अनुमति नहीं ली जाती है। श्यामगंज और अलखनाथ मंदिर रोड पर काम अभी चल रहा है। बाकी सभी सड़कों के काम पूरे हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मना करने के बाद भी खोद दी सड़क : ट्रैफिक पुलिस
जल निगम के मुताबिक उसकी ओर से ट्रैफिक पुलिस से बातचीत कर अलखनाथ रोड पर 19 अप्रैल को काम शुरू किया गया था। इसके बाद भी रूट डायवर्जन में सहयोग नहीं किया गया। वहीं, ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि हमारे मना करने के बाद भी जल निगम ने सड़क को खोद दिया।

इन सड़कों पर काम के लिए ली गई थी अनुमति
- सिंधुनगर से श्यामगंज, कालीबाड़ी, बरेली कॉलेज रोड होते हुए चौपुला चौराहे तक।
- खुर्रम गौटिया से चौकी चौराहा होते हुए चौपुला चौराहे तक।
- मुख्य डाकघर से कचहरी, जंक्शन पुलिस चौकी, माल गोदाम से चौपुला चौराहे तक।
- चौपुला चौराहे से बरेली सिटी स्टेशन होते हुए जसौली फाटक तक।
- स्टेट बैंक कॉलोनी से गढ़ी, अलखनाथ मंदिर रोड तक।
- दूल्हा मियां की मजार से जसौली फाटक तक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed