{"_id":"6071ef1d8ebc3ec5446dcf0a","slug":"digging-of-isaeyon-ki-pulia-bareilly-news-bly443537268","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईसाइ्यों की पुलिया पर तीसरी बार खोदाई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईसाइ्यों की पुलिया पर तीसरी बार खोदाई शुरू
विज्ञापन
ईसाइयों पुलिया पर तीसरी बार सीवर खोदाई शुरू हुई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सेटेलाइट चौराहे से श्यामगंज और चौकी चौराहे की ओर जाने के लिए घोड़ा बटालियन रोड और ईसाईयों की पुलिया से मुड़ने वाले दो रास्ते पहले से बंद हैं, अब जल निगम ने ईसाईयों की पुलिया वाले चौराहे पर खोदाई शुरू कर एकमात्र बचे तीसरे रास्ते पर भी जाम लगाने का इंतजाम कर दिया है। शनिवार को यहां खोदाई शुरू होते ही जाम लगना शुरू हो गया।
ईसाईयों की पुलिया पर सीवर लाइन बिछाने के लिए अब तीसरी बार खोदाई की जा रही है। दो बार खोदाई करने के बाद कुछ ही समय पहले यहां सड़क बनाई गई थी। घोड़ा बटालियन रोड और खुर्रम गौंटिया रोड पहले से बंद होने के कारण पीलीभीत और शाहजहांपुर रोड से आने वाला पूरा ट्रैफिक श्यामगंज और चौकी चौराहे की ओर जाने के लिए काफी दिनों से मधुवन टॉकीज के सामने से गुजर रहा है। शनिवार को जल निगम ने ईसाईयों की पुलिया वाले चौराहे से श्यामगंज की ओर जाने वाली लेन पर तीसरी बार खोदाई शुरू की तो जाम लगना शुरू हो गया।
बता दें कि दो महीने से भी ज्यादा समय पहले जल निगम ने ईसाईयों की पुलिया से बियावानी चौराहे की ओर जाने वाली सड़क पर खोदाई शुरू की थी। दावा किया था कि वह दस दिन के अंदर काम पूरा कर लेगा लेकिन यह काम अब तक अधूरा पड़ा है। इसी की वजह से सेटेलाइट की ओर से आने वाला ट्रैफिक श्यामगंज या फि र उल्टी दिशा में तीन बेड अस्पताल रोड पर गुजर रहा है। इसकी वजह से यह पूरा इलाका जाम से जूझ रहा है। जल निगम के एक्सईएन संजय कुमार का कहना है कि ईसाईयों की पुलिया पर सिर्फ पाइप डालने के लिए खोदाई की गई है। खोदाई और आगे नहीं की जाएगी। कुछ ही दिनों में यह काम पूरा कर लिया जाएगा।