फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   DIG office also sealed after SSP

एसएसपी के बाद डीआईजी का दफ्तर भी सील

Thu, 09 Jul 2020 01:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 01:59 AM IST
विज्ञापन
DIG office also sealed after SSP
संक्रमित को इलाज के लिए ले जाती स्वास्थ्य विभाग टीम - फोटो : अमर उजाला

डीआईजी ऑफिस के मुंशी के साथ यूपी-112 का सिपाही भी निकला संक्रमित

विज्ञापन
बरेली। एसएसपी दफ्तर के बाद अब डीआईजी दफ्तर भी कोरोना संक्रमण की जद में आने के बाद दो दिन के लिए सील हो गया है। डीआईजी ऑफिस के अपराध सेक्शन में काम करने वाले मुंशी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यूपी-112 के एक सिपाही में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। दोनों ही पुलिस लाइन में रह रहे थे। लिहाजा वहां हड़कंप मचा है।

पुलिसकर्मियों में कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ रहे मामलों को लेकर डीआईजी राजेश पांडेय ने कमिश्नर से अनुरोध किया था कि स्टाफ की जांच एक मोबाइल वैन उपलब्ध करा दी जाए, जो सभी थाने और पुलिस दफ्तरों से सैंपल जुटाकर जांच कराए। डीआईजी दफ्तर में प्रथम तल पर बने क्राइम सेक्शन के संक्रमित पाए गए मुंशी का यूं तो सीधे डीआईजी से संपर्क नहीं रहता है, लेकिन बाकी स्टाफ में संक्रमण की आशंका बढ़ गई है। दफ्तर के बाहर 48 घंटे बंदी का नोटिस चस्पा कर दिया गया है। इस बीच दफ्तर को सैनिटाइज कराया जाएगा। उधर, यूपी-112 के संक्रमित मिले सिपाही का दफ्तर में आना-जाना नहीं था। वह तीन दिन से क्वारंटीन है। लिहाजा यूपी-112 के दफ्तर को फिलहाल सील नहीं किया गया है। सिपाही अकेला पुलिस लाइन में उन्हीं बैरकों के पास रहता था, जहां पहले और स्टाफ संक्रमित मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed