फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   DIG instructions officers to crack down on drug smugglers in bareilly range

UP News: नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजा, डीआईजी ने दिए निर्देश; इन जिलों में 15 दिनों तक चलेगा अभियान

Tue, 28 Oct 2025 11:15 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 28 Oct 2025 11:15 AM IST
सार

बरेली रेंज के चारों जिलों में मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ अभियान चलेगा। इसे लेकर डीआईजी ने चारों जिलों के पुलिस अफसरों को निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
DIG instructions officers to crack down on drug smugglers in bareilly range
अपराध समीक्षा गोष्ठी में डीआईजी ने अफसरों को दिए निर्देश - फोटो : पुलिस

विस्तार

बरेली में पुलिस विभाग की रेंज स्तरीय समीक्षा गोष्ठी में डीआईजी ने अपने कार्यालय में चारों जिलों के पुलिस अधीक्षकों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने गंगा स्नान व अन्य पर्वों पर सतर्कता बरतने के लिए कहा। निर्देश दिए कि केवल प्यादों पर कार्रवाई करके कोरम पूरा न किया जाए, पुलिस बड़े तस्करों को गिरफ्तार कर नशे के धंधे पर लगाम लगाए। 15 दिनों तक अभियान चलाने के लिए कहा।

विज्ञापन


डीआईजी अजय कुमार साहनी ने कहा कि अपराधियों और नशा माफिया पर लगातार कार्रवाई करनी होगी। वांछित और इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी में तेजी लाने, लंबित विवेचना निस्तारण के निर्देश दिए। डीआईजी ने महिला उत्पीड़न, दहेज हत्या, पॉक्सो, हत्या, लूट, नकबजनी और वाहन चोरी जैसे मामलों की समीक्षा की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: छह माह पहले अफेयर...तीन महीने से पति और दो बच्चों को छोड़ प्रेमी संग रह रही पत्नी; दर्द लिख वकील ने दी जान
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क हादसों में कमी लाने पर जोर देकर ब्लैक स्पॉट चिह्नित करने और इंटीग्रेटेड रोड एक्सीडेंट डाटाबेस में सही फीडिंग करने के लिए कहा। डीआईजी ने कहा कि साइबर ठगों पर कार्रवाई में ढील नहीं देनी है। उन्होंने पंचायत चुनाव को मद्देनजर गांवों में सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया। इस मौके पर बरेली एसएसपी अनुराग आर्य, बदायूं, शाहजहांपुर व पीलीभीत जिलों के एसपी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed