फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   DIG annoyed by the mess in the control room

कंट्रोल रूम में गंदगी से डीआईजी नाराज

Mon, 25 Jan 2016 01:43 AM IST
बरेली
बरेली Updated Mon, 25 Jan 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
बरेली। डीआईजी आशुतोष कुमार को कंट्रोल रूम के निरीक्षण के दौरान गंदगी मिली। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए एसएसपी से बात कर मानक के मुताबिक कं ट्रोल रूम चलवाने के निर्देश दिए। उन्हें कंट्रोल रूम के प्रभारी त्रिलोकी सिंह भी नहीं मिले। रविवार शाम करीब छह बजे डीआईजी अचानक कंट्रोल रूम का निरीक्षण करने पहुंचे तो उन्हें तीन महिला सिपाही ड्यूटी पर तैनात मिलीं। कंट्रोल रूम में दस टेलीफोन लाइनें चल रही हैं। तीन पुलिस कर्मियों द्वारा सभी लाइनों पर आने वाली कॉलों को सुनना संभव नहीं है। डीआईजी ने बताया कि मानक के मुताबिक कंट्रोल रूम नहीं चल रहा है। व्यवस्था में सुधार के लिए उन्होंने एसएसपी से बात की है। दो पहिया वाहन तो हैं, लेकिन चार पहिया वाहनों की जिले में कमी है। वाहनों की कमी को पूरा कराने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन

 
पुलिस लाइंस में कमिश्नर फहराएंगे तिरंगा
बरेली। पुलिस लाइंस में कमिश्नर प्रिमांशु कुमार गणतंत्र दिवस पर तिरंगा फहराएंगे। इसके लिए इंतजाम कर लिए गए हैं। एसएसपी आरके भारद्वाज ने कैंप कार्यालय पर पुलिस अफसरों के साथ बैठक कर गणतंत्र दिवस की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर से कार्यक्रम में कोताही नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

  एसपी सिटी समीर सौरभ ने बताया कि मंगलवार को गणतंत्र दिवस के दिन नौ बजे परेड होगी। सवा नौ बजे एसएसपी पुलिस लाइंस पहुंच जाएंगे। 9.20 बजे डीआईजी पहुंचेंगे। इसके पांच मिनट बाद आईजी विजय सिंह मीना आएंगे। 9.30 बजे मुख्य अतिथि कमिश्नर के आने के बाद ध्वाजारोहण होगा। 10 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम होने के बाद पुरस्कार वितरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed