{"_id":"60f86b758ebc3e6d79024147","slug":"difficult-traffic-getting-stuck-in-the-potholes-of-the-road-bareilly-news-bly453797493","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुश्किल : सड़क के गड्ढों में अटक रहा ट्रैफिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुश्किल : सड़क के गड्ढों में अटक रहा ट्रैफिक
विज्ञापन
किला रोड पर पानी से भरे गड्ढों से होकर गुजरते वाहन।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश के बाद सड़क पर हर तरफ हुआ दलदल
विज्ञापन
बरेली। सिटी स्टेशन से किला पुल तक सड़क बेहद जर्जर हो गई है। पूरी सड़क पर कई जगह गहरे गड्ढे हैं। इन गड्ढों के कारण यहां दिनभर ट्रैफिक जाम रहना आम बात हो गई है। बारिश के बाद हालात और बदतर हो गए हैं।
जल निगम का सीवर खोदाई का काम पूरा होने में नहीं आ रहा है। जहां काम पूरा हो भी गया है, वहां सड़क नहीं बनाई गई है। पिछले एक साल से सिटी स्टेशन से किला तक रोड की हालत बदतर हो गई है। इस समय सड़क पर खोदाई का काम भी बंद है मगर जल निगम ने अभी तक मरम्मत का काम नहीं कराया है। सिटी स्टेशन से किला पुल तक ट्रैफिक का संचालन एक ही लेन पर होता है। एक साल से लोग ये दुश्वारी झेल रहे हैं। इधर बारिश होने के बाद हालात बद से बदतर हो गए हैं। सड़क पर पहले से बने गहरे गड्ढे पानी भर जाने के कारण जानलेवा हो गए हैं। रोजाना यहां जाम लगने के साथ साथ बाइक सवार गिरकर चोटिल हो जाते हैं मगर इस तरफ किसी जिम्मेदार का ध्यान नहीं है। जल निगम एक्सईएन संजय कुमार का कहना है कि उस सड़क पर अभी कुछ काम बाकी है। उसे पूरा कराने के बाद ही सड़क निर्माण का काम शुरू कराया जाएगा।
अलखनाथ मंदिर के आगे चल रही खोदाई
जल निगम ने सिटी स्टेशन रोड पर खोदाई का काम बंद कर दिया है। अब करीब एक माह से अलखनाथ मंदिर के आगे खोदाई चल रही है। यहां भी बारिश के बाद हालात खराब है। करीब एक माह पहले जल निगम ट्रैफिक पुलिस से एक माह का डायवर्जन मांगा था लेकिन अभी तक पचास फीसदी काम भी पूरा नहीं हो सका है।