फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Difficult to get confirmed ticket due to cancellation of long distance trains

Bareilly News: लंबी दूरी की ट्रेनें निरस्त होने से कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल

Sat, 12 Aug 2023 02:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 12 Aug 2023 02:24 AM IST
विज्ञापन
Difficult to get confirmed ticket due to cancellation of long distance trains
बरेली। लंबी दूरी की 14 ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों में निरस्त किए जाने के बाद एक बार फिर से ट्रेनों में कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है। अगस्त के पहले सप्ताह तक ज्यादातर ट्रेनों में टिकट आसानी से कंफर्म हो रहे थे। अब इन ट्रेनों में टिकट कंफर्म नहीं हो पा रहे हैं। खासकर बिहार, पंजाब, जम्मू की ओर जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग बढ़ी है। दरअसल, इन रूटों की ही ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों में निरस्त किया गया है।
विज्ञापन


अप्रैल से जुलाई तक ट्रेनों में कंफर्म टिकट के लिए मारामारी रही थी। जुलाई के अंतिम सप्ताह से इसमें सुधार हुआ और अगस्त के पहले सप्ताह में लंबी दूरी की ट्रेनों में आसानी से कंफर्म टिकट मिलने लगे थे। इस बीच आठ अगस्त से ट्रेनों के निरस्तीकरण का सिलसिला शुरू हो गया।
विज्ञापन

15529/15530 सहरसा-आनंद विहार एक्सप्रेस को आठ से 26 और 15621/15622 कामाख्या-आनंद विहार एक्सप्रेस को 10 से 25 अगस्त तक निरस्त कर दिया गया। 12492/12491 जम्मूतवी-बरौनी एक्सप्रेस को 11 से 27 अगस्त तक निरस्त किया गया है। आठ अन्य ट्रेनों को भी अलग-अलग तारीखों में निरस्त किया गया है। इससे बाकी ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरेली होते हुए अमृतसर की ओर जाने वाली 14673 शहीद एक्सप्रेस, 12358 दुर्गियाना एक्सप्रेस, 13005 अमृतसर मेल, 12317 अकाल तख्त एक्सप्रेस में अगले 15 दिन तक कंफर्म टिकट नहीं मिल रहे। जम्मू की ओर जाने वाली 15151 जम्मूतवी एक्सप्रेस, 15079 अमरनाथ एक्सप्रेस, 12355 अर्चना एक्सप्रेस, 15651 लोहित एक्सप्रेस और दिल्ली के लिए 12229 लखनऊ मेल, 15127 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, 14207 पद्मावत एक्सप्रेस में भी यही स्थिति है। हालांकि, दिल्ली के लिए कुछ ट्रेनों में पांच से सात दिनों में टिकट कंफर्म हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed