फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Differently-abled child who drowned in the drain not found even on the second day.

Bareilly News: दूसरे दिन भी नहीं मिला नाले में डूबा दिव्यांग मासूम

Thu, 30 Jul 2026 01:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 30 Jul 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Differently-abled child who drowned in the drain not found even on the second day.
आंवला। मोहल्ला खेड़ा गमाडेट के पास खुले नाले में मंगलवार शाम 4:00 बजे डूबे दिव्यांग प्रीत (7) की तलाश अबतक जारी है। प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, पीएसी और पालिका की टीमें दो जेसीबी मशीनों और 60 सफाई कर्मचारियों की मदद से मासूम की तलाश में बुधवार को भी जुटी रहीं।
विज्ञापन

घटनास्थल पर मौजूद लोगों के मुताबिक, मंगलवार शाम को डूबे प्रीत की तलाश सरगरमी से की जा रही है। दूसरे दिन बुधवार को भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा। प्रशासन, पुलिस, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ), पीएसी और पालिका की टीमें सुबह से शाम तक तलाश में जुटी रहीं। प्रीत की तलाश दो जेसीबी मशीनों और 60 सफाईकर्मचारियों की मदद की जा रही है। बुधवार को अब्दुल कलाम पार्क से अबादापुर, तहसील रोड स्थित पेट्रोल पंप व मोहल्ला नाला पार तक नाले में मासूम को ढूंढा गया। जेसीबी मशीन से पेट्रोल पंप के सामने ढके नाले के सभी स्लैब तोड़े गए। नाले से गाद निकलवाई गई। झाड़ियां काटी गईं। अब्दुल कलाम पार्क से अबादानपुर तक नाले का पानी पंप से निकालकर दोनों ओर बांध लगाकर दो किलोमीटर तक तलाशा गया लेकिन प्रीत देर शाम तक नहीं मिला। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष आबिद अली, ईओ प्रदीप गिरी, सभासद रामवीर प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वर्जन,
टीमें लगातार कार्य कर रही हैं। अबादानपुर से पेट्रोल पंप के बीच नाले का पानी आसपास के क्षेत्र में फैला हुआ है। बृहस्पतिवार सुबह से फिर तलाश की जाएगी। - सुशील मिश्रा, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

बंगाल से नहीं लौटी मां
सभासद रामवीर प्रजापति ने बताया कि नंदराम की पत्नी पश्चिम बंगाल की थी। प्रीत के जन्म के कुछ माह बाद पति और परिवार को छोड़कर बंगाल लौट गई। अब भी नहीं लौटी है। मासूम प्रीत जन्म से दिव्यांग है। उसका लालन-पालन दादी करती हैं। हादसे से पूरा परिवार परेशान है।



तलाश में नहीं रहे कमी : पशुधन मंत्रीपशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह भी बुधवार को कार्यकर्ताओं के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। हर संभव मदद का आश्वासन दिया। मंत्री ने वहां मौजूद अधिकारियों से कहा कि प्रीत की तलाश में कोई कमी न रहे। इस दौरान पूर्व चेयरमैन संजीव सक्सेना, प्रभाकर शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed