फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   bride refused to marry said neither bring a lehenga nor a necklace why did bring baraat on my door

बरेली: मंडप में दुल्हन ने शादी से किया इंकार, बोली- न लहंगा लाए और न हार, मेरी चौखट पर क्यों लाए बरात

Sat, 17 Jul 2021 12:51 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 17 Jul 2021 12:51 AM IST
सार

हाफिजगंज क्षेत्र के गांव अहमदाबाद में बृहस्पतिवार रात भोजीपुरा क्षेत्र के गांव कामुआ से बरात आई थी। लड़की पक्ष ने बरात का जोरदार स्वागत किया। शादी की रस्में शुरू होने के बाद वरमाला भी हो गईं लेकिन इसी बीच मंडप में जाने से पहले दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। 

विज्ञापन
bride refused to marry said neither bring a lehenga nor a necklace why did bring baraat on my door
break marrige - फोटो : demo photo

विस्तार

बरेली के सेंथल में वरमाला की रस्म के बाद मंडप में जाते वक्त अचानक दुल्हन ने लहंगा और हार न लाने के बात कहते हुए शादी से इनकार कर दिया तो दूल्हे के साथ दुल्हन के घरवाले भी अवाक रह गए। दुल्हन को मनाने के लिए जल्द ही लहंगा और हार दिलाने का वादा किया तो उसने लड़का पसंद न होने की बात कह दी। मामला पुलिस के पास पहुंचा तो पुलिस ने भी दोनों पक्षों को समझाने की काफी कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी। आखिरकार बिना दुल्हन के ही बरात लौट गई।

विज्ञापन


हाफिजगंज क्षेत्र के गांव अहमदाबाद में बृहस्पतिवार रात भोजीपुरा क्षेत्र के गांव कामुआ से बरात आई थी। लड़की पक्ष ने बरात का जोरदार स्वागत किया। शादी की रस्में शुरू होने के बाद वरमाला भी हो गईं लेकिन इसी बीच मंडप में जाने से पहले दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। 

विज्ञापन


उसका कहना था कि दूल्हा अपने वादे के मुताबिक लहंगा और सोने का हार लेकर नहीं आया है। दुल्हन को मनाने की काफी कोशिश की गई लेकिन वह राजी नहीं हुई। परेशान हुए दूल्हे के घरवालों ने दुल्हन को मनाने के लिए लहंगा और हार देने की हामी भरी तो उसने दूल्हा पसंद न होने की बात कहकर शादी से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


समझाने-बुझाने की काफी कोशिश के बाद भी जब बात नहीं बनी तो मामला सेंथल पुलिस तक पहुंचा। पुलिस दोनों पक्षों को सेंथल चौकी ले आई। पुलिस शुक्रवार को पूरे दिन दोनों पक्षों को समझाती रही लेकिन फिर भी कोई समझौता नहीं हो पाया। आखिरकार बरात बिना दुल्हन के ही वापस चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed