फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Diarrhea outbreak, two children had to be admitted to one bed

Bareilly News: डायरिया का प्रकोप, एक बेड पर दो-दो बच्चे भर्ती करने की नौबत

Tue, 28 Apr 2026 03:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 03:18 AM IST
विज्ञापन
Diarrhea outbreak, two children had to be admitted to one bed
मौसम के गर्म तेवर के बीच सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में डायरिया की चपेट में आए बच्चों की कतार लगी रही। गंभीर हालत में आठ बच्चे भर्ती हुए। 30 बेड के वार्ड में एक बेड पर दो-दो बच्चों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. करमेंद्र के मुताबिक, गर्म मौसम में काफी समय तक धूप में रहने और कम पानी पीने से बच्चों की सेहत बिगड़ रही है। ओपीडी में सोमवार को इलाज के लिए दो सौ बच्चे पहुंचे। सभी में डायरिया ककै लक्षण थे। 40 बच्चे बुखार और सर्द-गर्म से पीड़ित थे। गंभीर हालत में पहुंचने वाले बच्चों को हर हाल में भर्ती करना है। बेड की संख्या सीमित है। पूर्व में भर्ती बच्चों के अभिभावकों की सहमति पर ही दूसरे बच्चे को इलाज दिया जा रहा है। जिन बच्चों की सेहत में सुधार हुआ, उन्हें डिस्चार्ज किया गया।
विज्ञापन


कूलर की हवा नाकाफी
वार्ड में जो बच्चे बुखार से पीड़ित हैं, उन्हें सीधे कूलर की हवा में नहीं रख सकते है। ऐसे में वार्ड में भर्ती दूसरे बच्चे, उनके परिजन और स्टाफ भी पंखे के भरोसे है। डॉक्टर के मुताबिक, वार्ड में एसी नहीं लगाया जा सकता, क्योंकि प्रत्येक बीमार बच्चे की जरूरत अलग होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओपीडी में भी डायरिया, सांस रोगियों की कतार
फिजिशियन डॉ. राहुल बाजपेई के मुताबिक, गर्मी के चलते ज्यादातर मरीज उल्टी, दस्त, डायरिया, चक्कर आने की शिकायत लेकर पहुंचे थे। त्वचा रोग की ओपीडी में भी करीब डेढ़ सौ मरीज इलाज के लिए पहुंचे। तीन सौ बेड अस्पताल में भी आठ सौ मरीजों का इलाज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed