फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Diabetic, BP medicines are cheap and cup syrup expensive

Bareilly News: डायबिटिक, बीपी की दवाएं सस्ती और कप सीरफ महंगा

Mon, 03 Apr 2023 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 03 Apr 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Diabetic, BP medicines are cheap and cup syrup expensive
बरेली। राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) की ओर से दवाओं की कीमत में बदलाव का नोटिफिकेशन जारी हो गया है। वहीं, नई दरों पर दवाओं की बिक्री भी मेडिकल स्टोर संचालकों ने शुरू कर दी है। हालांकि, अलग-अलग ब्रांड की दवाओं के दामों में करीब दस से 30 फीसदी तक अंतर है। इसमें डायबिटिक की दवाएं सस्ती और कफ सीरफ के दाम बढ़ गए है।
विज्ञापन

बरेली रिटेल केमिस्ट एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहित पांडेय के मुताबिक एनपीपीए देश में दवाओं के दाम तय करती है। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक करीब नौ सौ से ज्यादा दवाओं के दाम में बदलाव हुआ है। इसमें लंबे समय तक चलने वाली दवाओं के दाम कम हुए हैं, जो मरीजों के लिए राहत भरा है। मगर वायरल बुखार, इंफेक्शन, एंटीबायोटिक, दर्द कम करने इंजेक्शन, बच्चों के सिरप, त्वचा रोगों के लिए प्रयोग किए जाने वाले लोशन, घावों के मलहम, दर्द से निजात दिलाने के लिए लगने वाली क्रीम, स्प्रे आदि महंगे हुए हैं।
विज्ञापन

कहा कि डायबिटिक, बीपी की दवा के दाम कम हुए हैं। ऑपसरामेट के दाम चार सौ रुपये थे जो अब 105 रुपये हो गए हैं। एस्ट्रामेट 342 का था जो 142 में मिलेगा। बायाेमेडा 50 मिलीग्राम 11 सौ की थी जो अब करीब सात सौ रुपये में बिक्री होगी। अर्नी 100 मिलीग्राम 1080 रुपये की थी जो 418 रुपये में बिकेगी। ऑक्सरा 10 मिग्रा 730 रुपये थे, जो 180 रुपये में आ गई है। अमलोप्रेस-एटी टैबलेट आठ रुपये से दस रुपये हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन दवाओं के दाम में भी हुआ है बदलाव
मेडिकल स्टोर संचालक के मुताबिक पर्मेथ्रिन लोशन 70 रुपये का था जो अब 45 रुपये में है। कफ सिरप के दाम बढ़े हैं। एस्कोरिस एलेस 85 रुपये का था जो 119 रुपये हो गया है। एम्रोलाइट एस 75 का था जो अब 106 रुपये में है। पीडियाट्रिक रेंज भी महंगा हुआ। इसमें टिपोडाॅक्सिन ड्रॉप पहले 68 रुपये की थी अब 88 रुपये में है। क्रीम कॉस्बेट जीएम 33 रुपये से 93 रुपये हो गई है। पेनकिलर टयूब वोलिनी 15 ग्राम 65 रुपये से बढ़कर 78 रुपये हो गई है। इसी तरह फंगल और एंटीबायोटिक दवाओं के दाम भी बढ़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed