फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   dhokha

नौकरी मिलने पर लड़की को धोखा दिया

Thu, 18 Dec 2014 12:32 AM IST
बरेली
बरेली Updated Thu, 18 Dec 2014 12:32 AM IST
विज्ञापन
dhokha
मुरादाबाद की लड़की को उसके दोस्त ने तीन साल तक पत्नी की तरह रखा और जब खुद की नौकरी लग गई तो उसे छोड़ दिया। लड़की की गुहार पर एसएसपी धर्मवीर यादव के आदेश के बाद पुलिस ने फरेबी दोस्त और उसके परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन

कपूर कंपनी (मुरादाबाद) की रहने वाली लड़की ने बताया कि वर्ष 2009 में वह नौकरी के सिलसिले में बिहारीपुर क्षेत्रवासी रिशी मिश्रा से मिली थी। मेलजोल बढ़ा तो रिशी ने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा। उसके मना करने पर रिशी के परिवार के लोग उसे बहू की तरह रखने लगे। रिशी ने उसे राजेंद्रनगर में किराए का मकान लेकर दे दिया और शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। घर वालों की सहमति से वह उसे हरिद्वार घुमाने ले गया। उसका धर्म परिवर्तन कराकर नाम भी बदल दिया गया। जनवरी 2013 में गैंगमैन की नौकरी मिलने पर रिशी ने उसे छोड़ दिया। उसने रिशी से शादी की बात की तो वह गाली-गलौज करने लगा। अश्लील तस्वीरों का हवाला देकर धमकाने लगा। पीड़ित ने एसएसपी से मिलकर दु:खड़ा सुनाया। प्रभारी निरीक्षक अनिल समानिया ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विवेचना में जो दोषी मिलेगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed