{"_id":"68829d3891da4735cb008862","slug":"dhobi-talab-will-be-measured-again-beautification-will-be-done-bareilly-news-c-124-1-sbly1010-104642-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: धोबी तालाब की फिर होगी पैमाइश, कराया जाएगा सुंदरीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: धोबी तालाब की फिर होगी पैमाइश, कराया जाएगा सुंदरीकरण
विज्ञापन
बहेड़ी। धोबी तालाब पर मिट्टी का उठान करने वालों को लेखपाल के द्वारा क्लीन चिट दिए जाने के मामले में डीएम व कमिश्नर को शिकायती पत्र देकर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पैमाइश कराने की मांग की गई है। वहीं, दूसरी ओर एसडीएम ने राजस्व विभाग की टीम बनाकर धोबी तालाब की फिर पैमाइश करने के आदेश दिए हैं।
मंगलवार की रात धोबी तालाब से रात के अंधेरे में मिट्टी उठान किए जाने के बाद पुलिस ने पूर्व सभासद समेत कुछ लोगों को हिरासत में लिया था। बुधवार की सुबह लेखपाल ने पूर्व सभासद को क्लीन चिट देते हुए विवादित जमीन को धोबी तालाब से अलग होने की बात कही थी। इस जमीन को पूर्व सभासद की निजी जमीन व एक नंबर की जमीन होने की बात कही थी।
लेखपाल के क्लीन चिट दिए जाने को लेकर लोगों ने डीएम और कमिश्नर को शिकायती पत्र दिया है। इसमें मांग की है नगर की वर्षों पुरानी धरोहर को बचाने के लिए इसकी पैमाइश मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कराई जाए। आरोप लगाया है तालाब के फ्रंट की जमीन जिसकी कीमत करोड़ों में है। उसके कुछ हिस्से को लेकर कुछ लोगों के नाम होने की बात कही जा रही है। इसमें एसडीएम न्यायिक के आदेशों का बार-बार हवाला दिया जा रहा है, जबकि नगर पालिका प्रशासन इस आदेश के खिलाफ न्यायालय में जा चुका है। नगर पालिका प्रशासन का कहना है कि इसमें 16 फुट का एक रास्ता भी है, जो पूर्व के अभिलेखों में था, लेकिन नए अभिलेखों में गायब कर दिया गया है।
विज्ञापन
--
बरेली के सांसद छत्रपाल सिंह से भी इस मामले में शिकायत की गई है कि एक पूर्व सभासद तथा भाजपा के कुछ लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए धोबी तालाब की पैमाइश नए रिकॉर्ड से की जा रही है। पुरानी रिकॉर्ड को राजस्व विभाग की टीम मौके पर लेकर नहीं आ रही है। सांसद छत्रपाल सिंह ने इस मामले को डीएम के समक्ष उठाने की बात कही है। वहीं, एसडीएम ने धोबी तालाब की पैमाइश राजस्व विभाग की टीम के साथ फिर से करने के आदेश दिए हैं।
--
लेखपाल ने मुझे अभी तक पैमाइश की कोई रिपोर्ट नहीं सौंपी है। अगर रिपोर्ट समय से मिल जाती तो धोबी तालाब की हदबंदी ,तारबंदी कायम कर दी जाती, जिससे आगे कोई भी इसमें अतिक्रमण नहीं कर पाता। इस मामले में उच्च अधिकारियों को पत्र भेजा गया है।
- शशि प्रभा चौधरी, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका बहेड़ी
--
धोबी तालाब की पैमाइश एक बार हो चुकी है। कुछ लोगों को संदेह हो रहा है। लिहाजा, राजस्व विभाग की टीम बनाकर दोबारा पैमाइश कराई जाएगी। धोबी तालाब का सुंदरीकरण भी कराया जाएगा ताकि अतिक्रमण की समस्या से हमेशा के लिए निजात मिल सके।
- रत्निका श्रीवास्तव, एसडीएम बहेड़ी