फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dhaurahra Bjp Mp slapped police constable and threatened in Lakhimpur kheri

भाजपा सांसद ने सिपाही को जड़ा थप्पड़, कहा- सुधर जाओ वरना मरवा दूंगी, एफआईआर दर्ज

Mon, 10 Jun 2019 04:08 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी Published by: देव कश्यप Updated Mon, 10 Jun 2019 04:08 PM IST
विज्ञापन
Dhaurahra Bjp Mp slapped police constable and threatened in Lakhimpur kheri
BJP MP Rekha Verma (File Photo) - फोटो : अमर उजाला

धौरहरा से भाजपा सांसद रेखा वर्मा ने एक सिपाही को थप्पड़ जड़ दिया और उसे धमकी देते हुए कहा कि, सुधर जाओ वरना मरवा दूंगी। सिपाही ने इस मामले में थाने में तहरीर दी। इसके बाद भाजपा सांसद रेखा वर्मा के खिलाफ मोहम्मदी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सांसद पर गाली गलौज,जान से मारने की धमकी, मारपीट, सरकारी कार्य मे बाधा समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


धौरहरा सांसद रेखा वर्मा का रविवार की शाम मोहम्मदी में सम्मान समारोह था। रात करीब 11 बजे वह लौट रहीं थीं। आरोप है कि सांसद ने स्कार्ट के चालक सिपाही श्याम सिंह को थप्पड़ मार दिया। साथ ही जान से मरवा डालने की धमकी भी दी। सिपाही श्याम सिंह ने सोमवार को कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक को दी गई तहरीर में बताया कि स्कार्ट करते समय मोहम्मदी के बार्डर पर सांसद को अभिवादन करके अनुमति लेने के बाद लोग लौट रहे थे। तभी सांसद रेखा वर्मा ने साथी सिपाही पंकज राजपूत को फोन करके गाड़ी घुमाकर लाने को कहा।
विज्ञापन


इस पर वह लोग गाड़ी घुमा ही रहे थे कि सांसद अपनी कार से वापस आ गईं और सिपाही श्याम सिंह को बुलाया। आरोप है कि उसे थप्पड़ मारते हुए कहा कि ज्यादा नेता बनते हो। सुधर जाओ, वरना जान से मरवा दूंगी। इधर कोतवाली में तहरीर देने के बाद भी पुलिस अफसर मामले में कुछ भी कहने को तैयार नहीं हैं। सांसद रेखा वर्मा का कहना है कि सिपाही नशे की हालत में था, इसलिए उसे समझाया था कि ड्यूटी के दौरान अब कभी नशे में मत दिख जाना वरना नपते देर नहीं लगेगी। सांसद का यह भी कहना है कि मोहम्मदी कोतवाली अवैध खनन आदि के धंंधों में लिप्त है, जिस पर वह लगाम लगाना चाहती हैं, इसलिए पुलिस उनके खिलाफ तानाबाना बुन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने किया जानकारी से इनकार
एसपी पूनम ने घटना की जानकारी से इनकार किया है। सोशल मीडिया पर वायरल खबरों की बाबत एसपी का कहना है कि वह मामले का पता लगवा रही हैं अभी तक उन्हें इस मामले में सिपाही अथवा कोतवाली से कोई सूचना नहीं दी गई है।

सिपाही ने दी थाने में तहरीर, सांसद पर दर्ज हुई एफआईआर

Dhaurahra Bjp Mp slapped police constable and threatened in Lakhimpur kheri
सांसद के खिलाफ तहरीर देने वाला सिपाही श्याम सिंह - फोटो : अमर उजाला

सांसद रेखा वर्मा के खिलाफ श्याम सिंह ने कोतवाली मोहम्मदी में तहरीर दे दी है। इसकी पुष्टि प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह ने की है। धौरहरा सांसद पर सिपाही को थप्पड़ मारने के मामले में एफआइआर दर्ज कर ली गई है। सांसद पर गाली गलौज,जान से मारने की धमकी, मारपीट, सरकारी कार्य मे बाधा समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

वहीं मोहम्मदी के इंस्पेक्टर डीके सिंह ने बताया कि सिपाही के जानकारी देते ही उन्होंने तुरंत पूरे प्रकरण के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया था। सिपाही का मनोबल गिरने नहीं दिया जाएगा, इसके लिए चाहे कुछ भी करना पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed