{"_id":"1d681a556fdb490f259e94069a8c4bfd","slug":"dharna-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षामित्रों का धरना समाप्त, लौटेंगे काम पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षामित्रों का धरना समाप्त, लौटेंगे काम पर
बरेली
Updated Tue, 22 Sep 2015 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। पिछले एक हफ्ते से चल रहा शिक्षामित्रों का धरना और प्रदर्शन सोमवार को समाप्त हो गया। लखनऊ में मुख्यमंत्री से एक प्रतिनिधि मंडल की मुलाकात के बाद धरना समाप्ति की घोषणा की गई। वहीं एडीएम सिटी ने शिक्षामित्रों को बुलाकर उन्हें काम पर लौटने को कहा है। उन्हाेंने कहा कि शिक्षामित्रों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। उनका वेतन भी आदेश के बाद जारी होगा।
हाईकोर्ट द्वारा समायोजन रद्द होने के बाद शिक्षामित्र सड़क पर उतर आए थे। एक हफ्ते तक उन्होंने खूब धरना और प्रदर्शन किया। इधर तीन दिनों से उनकी क्रमिक भूख हड़ताल भी शुरू हो गई थी। सोमवार को सैकड़ों शिक्षामित्राें का हुजूम बीएसए दफ्तर पर डटा रहा। इसमें 121 शिक्षामित्र क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे थे। केपी सिंह और अनिल गंगवार ने बताया कि मुख्यमंत्री ने लखनऊ में शिक्षामित्रों के प्रतिनिधि मंडल से कहा कि वे शिक्षामित्रों के साथ हैं। वे शिक्षक थे और रहेंगे। कोर्ट में भी सरकार ने उनका साथ देने का आश्वासन दिया है। इसके बाद शिक्षामित्रों ने अपनी हड़ताल समाप्त कर दी। शिक्षामित्र मंगलवार से काम पर लौटेंगे। बरेली से प्रतिनिधि मंडल में संजय यादव और दुष्यंत चौहान शामिल रहे। वहीं बरेली में एडीएम सिटी आलोक कुमार ने शिक्षामित्रों से कहा कि वे अपना काम करें। अगर बीएसए दफ्तर में उनके कार्यों में व्यवधान आएगा तो इसकी शिकायत जिला प्रशासन से वे कर सकते हैं।
- 11 शिक्षामित्रों ने किया रक्तदान
शिक्षामित्रों ने रक्तदान का कार्यक्रम सोमवार को भी जारी रखा। 11 लोगाें ने आईएमए में जाकर रक्तदान किया। इसमें वेद प्रकाश, नवल किशोर, रेखा शर्मा, पारुष पटेल, रवि प्रकाश, नीतू गुप्ता, थाने गंगवार, कुलदीप कुमार, कुमार शेखर, हरीश चंद्र और मान सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
- एक शिक्षामित्र के सीने में उठा तेज दर्द
धरने में बैठी फरीदपुर के गौसगंज की शिक्षामित्र सोनिया सिंह सोलंकी के अचानक सीने में तेज दर्द उठा। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टराें ने बताया कि उसका ब्लड प्रेशर 50 से नीचे पहुंच गया और हार्टबीट करीब 300 के पास थी। सोनिया का अभी इलाज चल रहा है।