फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   dharmdutt city hospital

धर्मदत्त सिटी अस्पताल: नगर निगम ने सीएम को भेजी रिपोर्ट

Wed, 14 Apr 2021 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
dharmdutt city hospital
बरेली। धर्मदत्त सिटी अस्पताल पर कब्जा लेने की कोशिश कर रहे नगर निगम ने इस मामले में सियासी दखलंदाजी बढ़ने पर डीएम के माध्यम से पूरे प्रकरण की रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय भेजी है। मुख्यमंत्री कार्यालय से मार्गदर्शन भी मांगा गया है।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजी गई रिपोर्ट में कहा गया है कि म्यूनिसिपल बोर्ड ने आठ अप्रैल 1910 को ग्राम उदयपुर खास की भूमि का अधिग्रहण किया था। 18 अक्तूबर 1945 को धर्मदत्त शर्मा वैद्य ने म्यूनिसिपल बोर्ड के तत्कालीन सभापति को पत्र लिखकर आयुर्वेदिक अस्पताल बनाने के लिए यह जमीन लीज पर देने का आग्रह किया। 30 नवंबर 1945 को दस रुपये सालाना किराए पर 90 वर्ष के लिए यह जमीन उन्हें लीज पर दे दी गई। लीज की तमाम शर्तों में एक शर्त यह भी थी कि हर 30 साल बाद लीज का नवीनीकरण कराना होगा लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने लीज का नवीनीकरण नहीं कराया है।
विज्ञापन

शर्तों का उल्लंघन होने पर एक नवंबर 2002 को तत्कालीन नगर आयुक्त ने लीज निरस्त करने के लिए धर्मदत्त वैद्य के बेटे भूपेंद्र नाथ शर्मा को नोटिस दिया और फिर छह मार्च 2003 को तत्कालीन नगर निगम बोर्ड ने लीज निरस्त कर दी। रिपोर्ट के मुताबिक इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने अपना कब्जा बरकरार रखने के लिए वर्ष 2016 में हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई जिसे खारिज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2017 में सुप्रीम कोर्ट में भी नगर निगम के पक्ष में फैसला हुआ। नगर निगम ने अस्पताल पर दो बार कब्जा लेने का भी प्रयास किया लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने विरोध कर करके उनकी लगाई सील भी तोड़ दी। थाना प्रेमनगर में दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है। इस जमीन की मौजूदा कीमत 20 करोड़ रुपये से ज्यादा है। नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने बताया कि पूरे मामले की रिपोर्ट बनाकर शासन को भेज दी गई। वहां से मिले निर्देशों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed