फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dhanteras: Markets decorated, routes diverted due to crowd

धनतेरस : सजा बाजार,भीड़ के चलते रूट किया डायवर्ट

Sat, 18 Oct 2025 02:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 02:56 AM IST
विज्ञापन
Dhanteras: Markets decorated, routes diverted due to crowd
बहेड़ी। पर्वों के चलते बाजार में भीड़ बढ़ने लगी है। दूसरी ओर व्यवस्थाओं से निपटने के लिए कस्बे में रूट डायवर्जन किया गया है।
विज्ञापन


दुकानदार सजावट के समान, मिट्टी के दिए, कपड़े, बिजली की झालर, सराफ सोने चांदी के आभूषणों को दुकानों पर सजा रहे हैं। धनतेरस के पर्व पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस ने रूट डायवर्जन किया है।

नैनीताल रोड मुख्य मार्ग पर केसर रेलवे क्रॉसिंग से लेकर सराफा बाजार तक ई-रिक्शा, कार और बाइक के आवागमन पर रोक लगा दी है। इसी तरह माथुर रोड पर भी कार, ई-रिक्शा के आने पर प्रतिबंध है। इंस्पेक्टर संजय तोमर ने बताया कि धनतेरस के पर्व को देखते हुए सख्ती बरती जा रही है। पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। संवाद
विज्ञापन


मुख्य मार्गों पर रहेगा रूट डायवर्जन
नवाबगंज। धनतेरस और दीपावली के त्योहार को लेकर कस्बे में शुक्रवार को भारी भीड़ उमड़ी। इसको देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने रूट डायवर्जन लागू कर दिया है। कोतवाल अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कस्बे के मुख्यमार्ग में सुबह दस बजे के बाद और रात दस बजे तक ई-रिक्शा और कार प्रतिबंधित रहेगी। यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए कस्बे के तहसील गेट, रविंद्रनाथ मिश्रा खाद वालों की दुकान और बाइपास मार्ग पर बाजार रोड पर बैरियर लगाया जाएगा। उन्होंने व्यापारियों से अपील है कि दुकानों के सामने अतिक्रमण न करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

तेल डिपो के एक किमी दायरे में पटाखे प्रतिबंधित करने की मांग

आंवला। दीपावली के मद्देनजर तेल डिपो के एक किमी दायरे में पटाखे दागने पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई है। इसके लिए आईओसीएल डिपो मैनेजर विपिन कुमार ने एसडीएम विदुषी सिंह को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने कहा है कि रेलवे स्टेशन रोड स्थित तेल डिपो से अन्य शहरों व प्रदेश को तेल व पेट्रोल की सप्लाई की जाती है। इसके अलावा यहां पर भंडारण भी रहता है। सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए तेल डिपो परिसर के एक हजार मीटर के दायरे में पटाखों को फोड़ने पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed