{"_id":"6aee36a93e003bfc15048c1c","slug":"dhanteras-markets-buzz-with-shopping-activity-lamps-lit-in-every-home-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-7036-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस : खरीदारी से बाजार गुलजार, घर-घर जले दीप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस : खरीदारी से बाजार गुलजार, घर-घर जले दीप
विज्ञापन
मीरगंज/फतेहगंज पूर्वी/नवाबगंज/बिशारतगंज/ बहेड़ी/गुलड़िया/शीशगढ़/शाही/अलीगंज। कस्बों और देहात क्षेत्र में शुक्रवार को धनतेरस का पर्व पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। दीपावली के पांच दिवसीय महापर्व की शुरुआत धनतेरस से हुई। सुबह से ही बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ने लगी। बर्तन, सोने-चांदी के आभूषण, सिक्के, मिठाइयों और सजावटी सामान की दुकानों पर ग्राहकों की चहल-पहल रही। शाम को श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। घर-घर दीप जलाए गए।
बाजारों में बढ़ी चहल-पहल के बीच कई प्रमुख मार्गों पर जाम की स्थिति बनी रही, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मीरगंज में सिरौली चौराहा, धर्मशाला रोड और डाकखाना रोड पर दिनभर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ और सड़कों पर वाहनों के दबाव से कई बार जाम लगा। धनेटा, मिर्जापुर, दुनका, बसई और हल्दी कला समेत आसपास के बाजारों में खासी भीड़ जुटी। सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि धनतेरस पर बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए निगरानी के लिए पुलिस पिकेट लगाई गई है।
बहेड़ी में महादेव पुरम, नदेली रोड व पंजाबी कालोनी क्षेत्र में लोग खरीदारी के लिए उमड़े। यहां लोगों ने मोमबत्ती, खिलौने आदि खरीदे। इस बीच रिकॉर्ड खरीदारी से दुकानदार उत्साहित दिखे।
विज्ञापन
-- -- -- --
रिछा-जहानाबाद मार्ग पर जाम से जूझे राहगीर, घंटों फंसे रहे मरीज
बहेड़ी / देवरनियां। रिछा-जहानाबाद मार्ग पर शुक्रवार को लगे भीषण जाम से राहगीरों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ी। तीन किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही। जाम में दोपहिया वाहन तक नहीं निकल पा रहे थे और कई गंभीर मरीज भी फंसे रहे।
बरेली-नैनीताल हाईवे से जुड़ा यह मार्ग पीलीभीत को जोड़ता है। रिछा रेलवे फाटक पर रोजाना कई बार जाम लगता है, लेकिन स्थाई समाधान नहीं निकाला जा सका है। शुक्रवार को कस्बा रिछा में घंटों जाम लगा रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि रोजाना लगने वाले इस जाम का स्थायी हल निकाला जाना चाहिए। संवाद