फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dhanteras lashed four billion on the market

धनतेरस पर बाजार पर चार अरब बरसे 

Sat, 29 Oct 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Sat, 29 Oct 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
Dhanteras lashed four billion on the market
Dhanteras lashed four billion on the market - फोटो : बरेली, अमर उजाला
पांच दिवसीय दीपोत्सव के पहले दिन बाजार में ग्राहकों ने जमकर खरीददारी की, देर रात तक शोरूम और दुकानों पर लोग जमे रहे। ज्यादा भीड़भाड़ होने से कुतुबखाना, आलमगिरी गंज, बड़ा बाजार, साहूकारा, अयूब खां चौराहा, चौपला, कोहाड़ापीर आदि इलाकों में दिन भर जाम लगा रहा। धनतेरस पर सबसे ज्यादा इलेक्ट्रानिक, आटोमोबाइल, बर्तन और गारमेंट बाजार में धूम बनी रही।
विज्ञापन

इस बार धनतेरस पर पिछले वर्ष से दोगुना कारोबार हुआ है। बाजार में लक्ष्मी जी जमकर बरसी हैं। देर रात तक सभी बाजार गुलजार रहे। सराफा, बर्तन, आटोमोबाइल आदि बाजार में इस बार कुछ ज्यादा ही चमक रही। धनतेरस पर करीब चार सौ करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार हुआ है। 
विज्ञापन


छूट का  उठाया फायदा
आटोमोबाइल और इलेक्ट्रानिक बाजार में छूट की धूम रही। पंकज अग्रवाल ने बताया कि इस बार रिकार्ड दो पहिया वाहन बिके हैं। कार कारोबारी अनिल अग्रवाल ने बताया कि दाम बढ़ने पर कंपनियों ने छूट दे रखी थी, इससे कारोबार ज्यादा रहा। विपुल गर्ग ने बताया कि कंप्यूटर और मोबाइल बाजार में भी जोश दिखा। सराफा एसोसियेशन अध्यक्ष संदीप अग्रवाल ने बताया कि उम्मीद से ज्यादा धनतेरस पर कारोबार हुआ है। अनिल पाटिल और विवेक अरोरा ने बताया कि अभी दो दिन सराफा बाजार और उठेगा। कारोबारियों ने बताया कि ऑनलाइन खरीद भी खूब हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुस्लिमों ग्राहक भी जोश में दिखे
इस बार धनतेरस पर मुस्लिम परिवारों ने भी उत्साह दिखाया। सराफा, बर्तन बाजार में मुस्लिम महिलाओं की मौजूदगी ज्यादा रही। पुराना शहर से आईं फिरदौस ने बताया कि धनतेरस पर हम लोग खरीदारी अच्छा मानते हैं। आजम नगर निवासी शमीम बानो ने कहा कि उनका परिवार पिछले कई वर्षों से धनतेरस पर खरीद करता आ रहा है। महिलाओं ने बताया कि धनतेरस पर सोना, चांदी और बर्तन आदि खरीदने से भाईचारा और सौहार्र्द भी बढ़ता है। 

कहां कितना हुआ कारोबार
बाजार           करोड़ रुपये
सराफा           155
आटोमोबाइल     135
इलेक्ट्रानिक        65
कंप्यूटर और
मोबाइल फोन      05
रेडीमेड आदि      10
रियल इस्टेट       15
मिठाई, फ्रूट्स,
झालर आदि        20
ऑनलाइन         15     
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed