फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   DG Queens team topped in women's category and Rohilkhand United team topped in men's category

Bareilly News: महिला वर्ग में डीजी क्वींस व पुरुष वर्ग में रोहिलखंड यूनाइटेड की टीमें रहीं अव्वल

Mon, 15 Sep 2025 02:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
DG Queens team topped in women's category and Rohilkhand United team topped in men's category
बरेली। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) बरेली शाखा की ओर से रविवार को फुटबॉल सीजन-2 का आयोजन किया गया। शहर के विभिन्न अस्पतालों और क्लीनिकों से कुल 14 टीमों ने भाग लिया, जिसमें आठ पुरुष टीमें, दो महिला टीमें व चार बच्चों की टीमें शामिल हैं। इसमें महिला वर्ग में डीजी क्वींस व पुरुष वर्ग में रोहिलखंड यूनाइटेड की टीमों ने बाजी मारी।
विज्ञापन

इस अवसर पर अंडर-11 में वंश यूनाइटेड किड्स ने विजेता का खिताब जीता, जबकि वेदान इनविजिबल्स की टीम उपविजेता बनी। वहीं 11 वर्ष अतिरिक्त बच्चों के वर्ग में ऋद्धि सिद्धि अचीवर्स ने विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। रेनबो राइजर्स ने दूसरा स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में डीजी क्वींस (टीम डॉ. गीता गंगवार) ने बाजी मारी जबकि श्रीराम स्ट्राइकर्स (चेयरपर्सन डॉ. राजकुमारी मित्तल) उपविजेता रहीं। पुरुष वर्ग के फाइनल में रोहिलखंड यूनाइटेड ने प्रताप ईगल्स को कड़े मुकाबले में 2-1 से मात देकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

इस दौरान समारोह में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। इसमें पुरुष वर्ग में डॉ. अमीद मुराद और महिला वर्ग में डॉ. अंशिका गंगवार को गोल्डन बूट अवार्ड मिला। 11 वर्ष अतिरिक्त बच्चों के वर्ग में वरन्यम गर्ग व अंडर-11 वर्ष में अविरल गंगवार को यह सम्मान प्राप्त हुआ। वहीं फाइनल में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब डॉ. सरफराज को मिला, जबकि सेमीफाइनल में डॉ. वीरेंद्र गंगवार और डॉ. अमीद मुराद को संयुक्त रूप से इस खिताब से नवाजा गया। महिला वर्ग में डॉ. अंशिका गंगवार को टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला वर्ग, पुरुष वर्ग व बालक वर्ग 11 वर्ष से अतिरिक्त व अंडर-11 में क्रमश: ओला सक्सेना, अमित सक्सेना, अर्हन और सान्वी गंगवार को बेस्ट गोलकीपर अवार्ड से पुरस्कृत किया गया। वहीं डॉ. पूनम गंगवार, कोपल और आयशानी मिश्रा को विशेष पुरस्कार दिया गया। संवाद


विजेता व उपविजेता टीमों को किया पुरस्कृत
टूर्नामेंट के समापन पर सभी विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर व पदक पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आईएमए अध्यक्ष डॉ. आरके सिंह, डॉ. गिरीश अग्रवाल, डॉ. राजीव गोयल, डॉ. परमेंद्र महेश्वरी, डॉ. शालिनी महेश्वरी, डॉ. रतनपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed