{"_id":"682f90ef07ed7e899402722b","slug":"dg-infra-won-the-match-by-four-wickets-shahzeb-furniture-won-by-two-wickets-bareilly-news-c-4-lko1064-646473-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: डीजी इंफ्रा ने चार, शाहजेब फर्नीचर ने दो विकेट से जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: डीजी इंफ्रा ने चार, शाहजेब फर्नीचर ने दो विकेट से जीता मैच
विज्ञापन
बरेली। डीजी इंफ्रा की ओर से श्रीराम मूर्ति स्मारक क्रिकेट मैदान पर आयोजित बरेली कॉरपोरेट लीग में बृहस्पतिवार को दो मैच खेले गए। इसमें पहला मैच डीजी इंफ्रा ने चार विकेट से और दूसरा शाहजेब फर्नीचर ने दो विकेट से अपने नाम किया। पहले मैच में शुभम सक्सेना, दूसरे मैच में जारिफ को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दिन का पहला मुकाबला आरसीसी व डीजी इंफ्रा के बीच हुआ। आरसीसी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 20 ओवरों में टीम ने 155 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। डीजी इंफ्रा की ओर से शुभम ने चार विकेट, शिवांक ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीजी इंफ्रा की टीम ने 19 ओवर में ही 158 रन बनाकर यह मैच चार विकेट से जीत लिया।
दूसरे मैच में ई-लाइट इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने 128 रनों का लक्ष्य रखा। शाहजेब फर्नीचर की ओर से केपी राणा व शैरी ने दो-दो विकेट लिए। शाहजेब फर्नीचर की टीम ने जारिफ के 34, विक्की मौर्य के 28 रनों की मदद से 18.3 ओवरों में 129 बनाकर दो विकेट से मैच जीत लिया।
विज्ञापन
इस अवसर पर शशांक रस्तोगी, आदित्य, रियाज, अफरीदी, शुभम कौशिक, अतुल यादव, जावेद अंसारी आदि मौजूद रहे। मैच के अंपायर सय्यद बाबर, पिंटू सिंह रहे। स्कोरिंग अनूप गुप्ता ने की। संवाद