फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Devotees danced to hymns during Nishan Yatra

Bareilly News: निशानयात्रा में भजनों पर थिरके श्रद्धालु

Mon, 27 May 2024 03:57 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 27 May 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
Devotees danced to hymns during Nishan Yatra
बरेली। श्री श्याम रसोई परिवार की ओर से इज्जतनगर स्थित शंकर-पार्वती मंदिर में श्याम संकीर्तन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर दिल्ली और कोलकाता के फूलों से श्री श्याम बाबा का दिव्य दरबार सजाया गया और सुंदर शृंगार किया गया। इससे पहले शाम को मंदिर से निशानयात्रा निकाली गई, जो आसपास के क्षेत्र में भ्रमण करते हुए मंदिर पहुंच कर संपन्न हुई। इस दौरान रास्ते में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। भजनों की धुन पर श्रद्धालु थिरकते रहे।
विज्ञापन

श्री खाटू श्याम मंदिर सीकर राजस्थान से आए गिरवर कंबर चौहान खाटू मासा के सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम में श्रीधाम वृंदावन से आईं खुशबू राधा के भजन- मेरा बाबा लखदातार बहुत बड़ा है... पर लोग थिरक उठे। राघव दास शर्मा ने भी खाटू श्याम जी के भजन प्रस्तुत किए। इस दौरान इत्र वर्षा की गई। छप्पन भोग लगाया गया। बाबा को सुंदर पोशाक पहनाई गई। सत्संग से पूर्व अखंड ज्योति प्रज्वलित की गई।
विज्ञापन

इस मौके पर श्याम प्रेमी सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रदीप बंसल, उपाध्यक्ष अशोक यादव, महासचिव प्रशांत अरोरा, सचिव विवेक भारद्वाज, कोषाध्यक्ष रजत अग्रवाल, सह सचिव राघवेंद्र मिश्रा, मुन्ना पंडित आदि मौजूद रहे। आखिरी में भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed