फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Devotees became emotional after seeing the staging of Sita Haran

Bareilly News: सीता हरण का मंचन देख भावुक हुए श्रद्धालु

Tue, 17 Oct 2023 11:59 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 17 Oct 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Devotees became emotional after seeing the staging of Sita Haran
बरेली। बाबा वनखंडीनाथ मंदिर में चल रही रामलीला में मंगलवार को सूर्पणखा की कथा, खरदूषण वध, सीता हरण, शबरी मिलन और सुबह श्रीकृष्ण लीला में कंस वध का मंचन हुआ। सीता हरण का प्रसंग देखकर श्रद्धालु भावुक हो गए। वहीं, विराट दशहरा मेले में संयोजक गिरधारी लाल साहू ने बजरंगबली की पूजा कर कुश्ती दंगल का शुभारंभ किया। बाबा नागेंद्र व शैतान सिंह हरियाणा की कुश्ती से दंगल शुरू हुआ। इसमें बाबा नागेंद्र विजयी रहे। अजीत पहलवान अयोध्या व मोनू पहलवान गंगानगर के बीच कुश्ती में बाबा अजीत पहलवान विजयी रहे। सोनू पहलवान पटियाला व राहुल पहलवान हरियाणा के मुकाबले में सोनू विजयी रहे। फैसल नवी पहलवान अजमेर और सुरेंद्र पहलवान हरियाणा में फैसल नवी विजयी रहे। इस दौरान संरक्षक धर्मेंद्र राठौर रिंकू, अध्यक्ष सुरेश चंद्र राठौर, संरक्षक हरिओम राठौर, पंडित सुनील दत्त शर्मा उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed