फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   devlopment

कैंट में जमा होगा जब्त सी एंड डी मलबा, बनेंगी ईंटें

Tue, 19 Nov 2019 02:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 02:46 AM IST
विज्ञापन
devlopment
बरेली। शहर में अवैध रूप से जगह-जगह पड़ा भवन निर्माण एवं ध्वस्तीकरण मलबा (सी एंड डी वेस्ट) को जब्त करके नगर निगम उससे ईंटें बनाकर कमाई करेगा। इसके लिए नगर निगम ने कैंट बोर्ड के अफसरों से बात की और वहां 10 एकड़ जमीन ली जा रही है।
विज्ञापन

शासन से सी एंड डी वेस्ट पर सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश हैं। निर्माण के दौरान सड़क किनारे पड़े इस मलबे की वजह से हादसे होते हैं और आवागमन बाधित होता है। साथ ही नाली में इसके भरने से जलनिकासी भी बाधित हो जाती है। नगर निगम के अतिक्रमण रोधी अभियान में अब सी एंड डी वेस्ट जब्त करने की कार्रवाई भी होगी। इस मलबे से नगर निगम कमाई की प्लानिंग कर रहा है। कहा जा रहा है कि मलबे र्से इंटें बनाकर उनकी बिक्री की जाएगी, इससे नगर निगम की आय बढ़ेगी। यह प्लांट कैंट क्षेत्र में लगाया जाएगा, इसके लिए जमीन देख ली गई है। जमीन को लेकर कैंट बोर्ड के अफसरों से बात की जा रही है। उनकी सहमति मिलने के बाद नगर निगम और कैंट बोर्ड के बीच इस पर करार होगा और काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed