फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   devlopment

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट से अर्बन हाट में बनेगा जरी जरदोजी कॉम्पलेक्स

Mon, 18 Nov 2019 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
devlopment
बरेली। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत अर्बन हाट को संवारने की तैयारी है। यहां वन डिस्ट्रिक-वन प्रोजेक्ट के लिए चयनित जरी जरदोजी के लिए बड़ा कॉम्प्लेक्स बनेगा। इसके साथ ही आसपास के जिलों के चयनित उत्पादों को भी यहां मार्केट देने की तैयारी है। इस प्रोजेक्ट की क्या संभावनाएं हैं? यह जानने के लिए डीएम नितीश कुमार ने सीडीओ, नगर आयुक्त और संयुक्त आयुक्त उद्योग के साथ शहर में खाली सरकारी जमीन का निरीक्षण किया। अफसरों ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए शहर में पर्याप्त जमीन उपलब्ध होने की बात कही है।
विज्ञापन

शहर का स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के जरिये कायाकल्प होना है। इसके लिए शहर में कहां और कितनी सरकारी जमीन उपलब्ध है, इसकी जानकारी के लिए डीएम नितीश कुमार ने सीडीओ सत्येंद्र कुमार, नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. और संयुक्त आयुक्त उद्योग आरआर गोयल के साथ विकास भवन के पास बने अर्बन हाट को देखा। डीएम को बताया गया कि यह जमीन और बिल्डिंग दोनों खाली हैं। डीएम ने यहां जरी जरदोजी के साथ दूसरे जिलों के भी चुनिंदा प्रोजेक्ट की बिक्री के लिए बड़ा कॉम्प्लेक्स बनाने की बात कही। इसके बाद वे लोग हैंडीक्राफ्ट सेंटर के लिए चयनित जमीन देखने भी पहुंचे। यहां के बाद अधिकारियों ने संजय कम्युनिटी हॉल और एलन क्लब का निरीक्षण भी किया। इन दोनों स्थानों को मिलाकर स्मार्ट सिटी के तहत व्यवसायिक सेंटर बनाने की तैयारी है। अधिकारियों ने गांधी उद्यान का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed