{"_id":"5dcc6d7b8ebc3e5b4b1a0b31","slug":"devlopment-bareilly-news-bly3838916135","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉडल रोड: शुरू हुआ फिनिशिंग का काम, बनने लगी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉडल रोड: शुरू हुआ फिनिशिंग का काम, बनने लगी सड़क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। डीडीपुरम से शील चौराहे के बीच बनने वाली मॉडल रोड की फिनिशिंग का काम शुरू हो गया है। सड़क के चौड़ीकरण के बाद अब यहां दूसरी परत बिछाई जा रही है।
करीब डेढ़ साल पहले डीडीपुरम से शील चौराहे तक की सड़क को मॉडल रोड घोषित कर इसे विकसित करने की घोषणा की गई थी। साढ़े चार करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट में सड़क का चौड़ीकरण, बिजली लाइन शिफ्टिंग, डिवाइडर, पैदल मार्ग, नाला आदि का काम कराया जाना था। यह काम सितंबर में पूरा होना था, लेकिन समय आगे बढ़ाकर अक्तूबर कर दिया गया। इनमें से पैदल मार्ग, नाला, बिजली लाइन की शिफ्टिंग और डिवाइडर का काम पूरा हो गया है। सड़क की चौड़ाई भी बढ़ा दी गई थी। अब बुधवार से यहां सड़क पर दूसरी परत बिछाकर उसकी फिनिशिंग का काम शुरू कर दिया गया है।