{"_id":"5dcb14f78ebc3e5afb2da9dd","slug":"devlopment-bareilly-news-bly383755768","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहिया पार्क में बनेगा स्मार्ट सिटी का पहला ओपन जिम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहिया पार्क में बनेगा स्मार्ट सिटी का पहला ओपन जिम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सिविल लाइंस स्थित लोहिया पार्क में स्मार्ट सिटी का पहला ओपन जिम बनेगा। मंगलवार को यहां काम शुरू हो गया है, लेकिन इस दौरान निरीक्षण को पहुंचे अफसर मशीनों के रंग को लेकर उलझ गए। अलग-अलग रंगों पर चर्चा के बाद तय हुआ कि मशीनें तिरंगा के रंग की लगाई जाएं।
स्मार्ट सिटी के तहत पहले प्रोजेक्ट के तौर पर ओपन जिम को धरातल पर उतारने का काम शुरू हो गया है। शहर के 24 पार्क में करीब दो करोड़ रुपये की लागत से ओपन जिम बनाए जाने हैं। मंगलवार को सिविल लाइंस स्थित लोहिया पार्क में पहला ओपन जिम बनाने का काम शुरू हो गया। इस दौरान कमिश्नर रणवीर प्रसाद, नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. और एक्सईएन संजय चौहान समेत अन्य अफसर यहां पहुंचे। सैंपल के तौर पर मंगाई गई मशीनें हरे और पीले रंग में थीं। मशीनों के रंग को लेकर अफसर असमंजस में आ गए, किसी ने केसरिया तो किसी ने पीले रंग की मशीनें लगाने का सुझाव दिया। काफी देर तक मंथन के बाद तय हुआ कि ओपन जिम की मशीनें केसरिया, सफेद, हरा (तिरंगा) रंग के पैटर्न पर लगेंगी।
19 जनवरी 2018 को स्मार्ट सिटी में शामिल हुआ था बरेली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्मार्ट सिटी की घोषणा करने के बाद वर्ष 2015 में बरेली नगर निगम ने पहली बार इस दौड़ में शामिल होने के लिए जोर लगाया था, मगर कामयाबी नहीं मिली। दोबारा जुलाई, 2016 और तीसरी बार मार्च, 2017 में प्रयास किए, लेकिन शहरवासियों का सपना फिर भी पूरा नहीं हुआ। जरी-जरदोजी को प्रमुखता देते हुए चौथी बार नवंबर 2017 में प्रोजेक्ट भेजा गया तो 19 जनवरी 2018 को घोषित चौथी सूची में बरेली को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए चुन लिया गया।
विज्ञापन
बिना भूमिपूजन शुरू कराया काम
स्मार्ट सिटी को लेकर शहरवासियों के साथ ही जनप्रतिनिधि काफी उत्साहित हैं। उनके भाषणों में सरकार की उपलब्धि के तौर पर बरेली को स्मार्ट सिटी में शामिल करने का जिक्र किया जाता है, लेकिन नगर निगम ने जब लंबे समय से अटके स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत बरेली में पहला काम शुरू कराया तो न ही किसी जनप्रतिनिधि को बुलाया और न ही इसका भूमिपूजन या कोई अन्य कार्य किया।
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत दो करोड़ की राशि से 24 पार्क में ओपन जिम बनेंगे। यह पार्क मॉडल के रूप में तैयार हो रहा है। उद्घाटन काम पूरा होने के बाद होता है और इस पर नगर आयुक्त निर्णय लेंगे।
- संजय चौहान, जीएम, स्मार्ट सिटी