फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Devesh stood first in the 400-meter race in the boys' category, while Monika took the top spot in the girls' category.

Bareilly News: बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में देवेश, बालिका वर्ग में मोनिका अव्वल

Thu, 29 Oct 2026 03:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
Devesh stood first in the 400-meter race in the boys' category, while Monika took the top spot in the girls' category.
बरेली। क्यारा स्थित प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अलग-अलग स्पर्धाओं में प्रथम स्थान हासिल करने वाले बच्चों को पुरस्कार दिए गए।
विज्ञापन


प्राथमिक स्तर के बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में मनोज, 100 मीटर में ऋषभ, 200 मीटर में हुनान और 400 मीटर में देवेश ने प्रथम स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में कोमल, 100 मीटर में रेशमा, 200 मीटर में सांची और 400 मीटर में मोनिका प्रथम रहीं।
विज्ञापन




प्रधानाध्यापक महावीर प्रसाद विश्वकर्मा ने बताया कि उच्च प्राथमिक स्तर के बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में गौरव, 200 मीटर में हरिओम, 400 मीटर में जफर और 600 मीटर में दक्ष ने पहला स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में हरिओम, ऊंची कूद और गोला फेंक में गौरव तथा चक्का फेंक में अनुराग ने बाजी मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक स्तर की बालक कबड्डी में जल्लापुर की टीम और खो-खो में मानपुर चिकटिया की टीम प्रथम रही। उच्च प्राथमिक स्तर की कबड्डी में क्यारा की टीम ने जीत हासिल की। खो-खो में मानपुर चिकटिया और लखौरा की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed