{"_id":"673bb6acdcbcaf8958074714","slug":"development-work-will-be-done-with-rs-196-crore-proposal-passed-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-103386-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: 1.96 करोड़ रुपये से होंगे विकास कार्य, प्रस्ताव पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: 1.96 करोड़ रुपये से होंगे विकास कार्य, प्रस्ताव पास
विज्ञापन
आंवला। पालिका बोर्ड की बैठक में मौजूद चेयरमैन व सभासद-संवाद
नवाबगंज। विकासखंड नवाबगंज के सभागार में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बोर्ड की बैठक आयोजित हुई। इसमें सदस्यों ने एक करोड़ 96 लाख रुपये के प्रस्ताव पारित किए। बैठक में दैवीय आपदा में गिरे मकान प्राथमिकता के आधार पर बनवाए जाने का निर्णय लिया गया है।
ब्लॉक प्रमुख प्रज्ञा गंगवार की अध्यक्षता में संपन्न हुई क्षेत्र पंचायत की इस बैठक में सांसद छत्रपाल गंगवार ने कहा कि जिन ग्रामीणों के आवास दैवीय आपदा में गिर चुके हैं। उनका निर्माण प्राथमिकता के आधार पर कराए जाएंगे ताकि लोगों को आवास योजना आदि का लाभ मिल सके। विधायक डॉ. एमपी आर्य ने सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।
बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र में निर्माण कार्य कराए जाने के प्रस्ताव लिखकर खंड विकास अधिकारी महेश चंद शाक्य को सौंपा। इसके बाद प्रस्ताव पारित हुए। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. एके गंगवार ने जल्द से जल्द क्षेत्र में विकास कार्य शुरू कराने के लिए खंड विकास अधिकारी को कहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।
विज्ञापन
इस मौके पर लाल बहादुर गंगवार, नीतीश उपाध्याय, अब्दुल मलिक, द्वारिका प्रसाद, प्रेम शंकर गंगवार उर्फ लला आदि रहे। बैठक में डीसी मनरेगा आदि ने भी भाग लिया। इसके बाद अतिथियों का स्वागत किया गया। संवाद