फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Development work will be done in Bhadpura block with Rs 1.10 crore

Bareilly News: भदपुरा ब्लाॅक में 1.10 करोड़ से होंगे विकास कार्य

Sat, 08 Mar 2025 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Development work will be done in Bhadpura block with Rs 1.10 crore
क्योलड़िया। भदपुरा ब्लॉक के सभागार में क्षेत्र पंचायत सदस्य की बोर्ड की बैठक ब्लाॅक प्रमुख रश्मि गंगवार की अध्यक्षता में हुई। इसमें एक करोड़ दस लाख रुपये के प्रस्ताव पारित किए गए। इसके तहत नाली, खड़ंजा, सीसी रोड समेत अन्य कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

इसमें सहकारिता विभाग एवं आपूर्ति विभाग के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास किया गया। बैठक में विधायक डॉ. एमपी आर्य ने बताया कि वह गन्ना आयुक्त से कई बार मिल चुके हैं। जल्द ही किसानों के गन्ने का भुगतान कराया जाएगा। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री से मिलकर शारदा सागर खंड में क्योलड़िया में बांध पर नए पुल के निर्माण का प्रस्ताव रखा है।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख रश्मि गंगवार ने बताया कि अब तक ब्लॉक की 75 गांव में विकास कार्य कराया जा चुका है। साथ ही क्षेत्र में एक करोड़ 10 लाख रुपये से नाली, खड़ंजा, पुलिया, सीसी रोड, इंटरलॉकिंग रोड का निर्माण कराया जाएगा। बैठक में सांसद छत्रपाल गंगवार, एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, एडीओ पंचायत रंजीत सिंह, बाल विकास परियोजना अधिकारी कंचन गंगवार, कृषि रक्षा इकाई प्रभारी भानु प्रताप, जेई शांति स्वरूप, नत्थूलाल आर्य, ग्राम प्रधान दीनानाथ, सुरभिक गंगवार, सुमित कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed