{"_id":"685526bfcd702e3d300f3460","slug":"development-will-gain-momentum-in-35-villages-of-bda-2025-06-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बीडीए के 35 गांवों में विकास को मिलेगी रफ्तार, सबसे पहले बनेगा मास्टर प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बीडीए के 35 गांवों में विकास को मिलेगी रफ्तार, सबसे पहले बनेगा मास्टर प्लान
Fri, 20 Jun 2025 03:12 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 20 Jun 2025 03:12 PM IST
सार
बीते वर्ष जून 2024 में बीडीए के विस्तारित क्षेत्र में 35 गांवों को शामिल किया गया था। इन गांवों में विकास को रफ्तार देने के लिए कवायद शुरू हो गई है।
विज्ञापन
बीडीए दफ्तर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने विस्तारित क्षेत्र में शामिल हुए 35 गांवों की तस्वीर संवारने और विकास को रफ्तार देने की तैयारी की है। सबसे पहले महायोजना बनेगी। इसके लिए पांच फर्मों ने प्रस्ताव दिए है। इन फर्मों की क्षमता योग्यता का परीक्षण शुरू हो चुका है। इसके बाद वित्तीय क्षमता का परीक्षण होगा। किसी एक फर्म को जिम्मेदारी मिलेगी। महायोजना में भू-उपयोग चिह्नित हो जाएगा। यह गांव नियोजित विकास की ओर आगे बढ़ेंगे।
विज्ञापन
शासन की स्वीकृति पर जून 2024 में बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की सीमा में सदर तहसील के पांच, आंवला के 14 और फरीदपुर के 16 गांव शामिल किए गए थे। अब इन गांवों के विकास के लिए मास्टर प्लान (महायोजना) बनाई जानी है। इसके लिए टेंडर निकाले गए हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Bareilly News: भूसा खरीद में सात लाख का घोटाला, 152 पशु पंजीकृत... मौके पर 77 मिले, जांच में खुलने लगा खेल
विज्ञापन
चयनित फर्म स्थलीय सर्वेक्षण करेंगी। इसके साथ ही भू-उपयोग चिह्नित हो जाएगा। कहां कैसे आबादी बसेगी। कौन सा इलाका ग्रीन बेल्ट रहेगा, कहां इंडस्ट्री लग सकेगी। इसके लिए महायोजना में भू-उपयोग चिह्नित होगा। मुख्य नगर नियोजक अजय सिंह ने बताया कि फर्म का चयन होने के बाद महायोजना बनेगी और भू-उपयोग के अनुसार ही निर्माण कार्य हो सकेंगे।
इन गांवों के विकास को मिलेगी रफ्तार
सदर तहसील के गांव : लहवरी, भगवतीपुर, कमुआ कलां, नरोत्तम नगला, भीकमपुर माफी।
आंवला तहसील के गांव : अखा एहतमाली, अखा मुस्तकिल, कोहनी परतापुर, मजनूपुर, भोजपुर, रफियाबाद, कैमुआ, सरदार नगर, चाढ़पुर, आलमपुर जाफराबाद, नवदिया, बढ़रई कुइयां, मिलक मंशारामपुर, वाहनपुर।
फरीदपुर तहसील के गांव : दहलऊ, समोची, खमरिया, वाहनपुर, जेड़, मेगीनगला, गौसगंज सराय, नौगवां, उदयपुर मोहनलाल, सराय पट्टी सब्दलपुर, सरकड़ा, इनायतपुर, मकसूदनपुर, रसुइया, नवदिया देहा जब्ती, मटिया नगला।